सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission: बच्चों की पढ़ाई का खर्च होगा कम? CEA और हॉस्टल सब्सिडी पर बड़ा अपडेट; संगठन ने क्या रखी मांग

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 09:25 PM (IST)

    8th Pay Commission latest Update: डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग (DoPT) ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस (CEA) और हॉस्टल सब्सिड ...और पढ़ें

    आठवें वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CEA और हॉस्टल सब्सिडी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या है मांग

    आठवें वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CEA और हॉस्टल सब्सिडी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या है मांग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| आठवें वेतन आयोग के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस (CEA) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग (DoPT) ने कॉरिजेंडम लेटर यानी भूल सुधार पत्र जारी किया है। जिसमें CEA और हॉस्टल सब्सिडी की मौजूदा दरों को स्पष्ट किया है। वहीं, ऑल इंडिया एनपीएस इम्प्लॉई फेडरेशन (AINPSEF) ने आयोग से दोनों अलाउंस में बड़ी बढ़ोतरी की मांग की है। फेडरेशन का कहना है कि बढ़ती शिक्षा और हॉस्टल फीस को देखते हुए मौजूदा राशि अब पर्याप्त नहीं है।

    CEA के तहत हर बच्चे पर सालाना मिलेंगे ₹33750

    DoPT की ओर से जारी करिजेंडम के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों को चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस (children education allowance) के तहत प्रति बच्चे 2,812.50 रुपए प्रति माह, यानी 33,750 रुपए प्रति वर्ष तक की प्रतिपूर्ति मिलेगी।

    वहीं, हॉस्टल सब्सिडी के तहत प्रति बच्चे 8,437.50 रुपए प्रति माह या वास्तविक बोर्डिंग और लॉजिंग खर्च, जो भी कम होगा, उसकी प्रतिपूर्ति की जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 17 जुलाई 2018 और 25 अप्रैल 2024 के कार्यालय ज्ञापनों की बाकी सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।

    दो साल पहले बढ़ाया गया था चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस

    ऑल इंडिया एनपीएस इम्प्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने कहा कि,

    मौजूदा व्यवस्था में CEA की अधिकतम राशि 33,750 रुपए सालाना है, जिसे करीब दो साल पहले बढ़ाया गया था। इससे पहले कर्मचारियों को अधिकतम 27,000 रुपए प्रति वर्ष का लाभ मिलता था। वर्तमान समय में स्कूल फीस, किताबें, परिवहन और हॉस्टल का खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मौजूदा CEA और हॉस्टल सब्सिडी कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

    आठवें वेतन आयोग के सामने क्या रखी थी मांग?

    डॉ. मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, उन्होंने आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के सामने मांग रखी है कि ग्रेजुएशन तक प्रत्येक बच्चे के लिए CEA को न्यूनतम 84,000 रुपए प्रति वर्ष किया जाए। इसके अलावा, हॉस्टल सब्सिडी को बढ़ाकर 2.50 लाख रुपए प्रति वर्ष करने का भी प्रस्ताव दिया गया है, ताकि कर्मचारियों को बच्चों की शिक्षा का वास्तविक खर्च वहन करने में राहत मिल सके।

    उन्होंने उम्मीद जताई कि आठवां वेतन आयोग कर्मचारियों की जरूरतों और बढ़ती शिक्षा लागत को ध्यान में रखते हुए सरकार को मौजूदा व्यवस्था से बेहतर सिफारिशें देगा। यदि ऐसा होता है तो लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को बच्चों की पढ़ाई के खर्च में बड़ी आर्थिक राहत मिल सकती है।

    खबरें और भी