सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission: सिर्फ 7 साल में डबल होगी सैलरी? DA मर्जर से इंक्रीमेंट तक, एक्सपर्ट ने समझाया पूरा कैलकुलेशन

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:39 PM (IST)

    8th Pay Commission Latest News: केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग के तहत ऐसी मांगें रखी हैं, जिनसे 7 साल में ग्रॉस सैलरी दोगुनी हो सकती है। ...और पढ़ें

    क्या 7 साल में दोगुनी होगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, DA मर्जर और इंक्रीमेंट पर बड़ा अपडेट

    क्या 7 साल में दोगुनी होगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, DA मर्जर और इंक्रीमेंट पर बड़ा अपडेट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं या आपके घर-परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है, तो यह खबर आपके लिए है। आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने ऐसी मांगें रखी हैं, जिन पर अमल हुआ तो सिर्फ 7 साल में कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी डबल हो सकती है। हालांकि, यह अभी केवल प्रस्ताव और अनुमान हैं। अंतिम फैसला आठवें वेतन आयोग और केंद्र सरकार को लेना है।

    3% इंक्रीमेंट पर्याप्त नहीं

    दरअसल, केंद्रीय कर्मचारी संगठनों का कहना है कि मौजूदा 3% सालाना इंक्रीमेंट (Central government employees salary demand) कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ाने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए आठवें वेतन आयोग में 5% से 7% तक सालाना इंक्रीमेंट, महंगाई भत्ता (DA) को तय स्तर पर बेसिक पे में मर्ज करने और सभी भत्तों में बड़ी बढ़ोतरी की मांग की गई है।

    क्या हैं कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांगें?

    संगठन सालाना इंक्रीमेंट की मांग DA को लेकर मांग
    NC-JCM 6.00% सभी भत्ते 3 गुना हों और DA से जुड़े हों
    NFPE 6.00% 25% DA पर बेसिक में मर्ज
    AINPSEF 7% 25% DA पर बेसिक में मर्ज
    IRTSA 5% 50% DA पर बेसिक में मर्ज
    PSNM 7% 50% DA पर बेसिक में मर्ज
    AIDEF 6% भत्ते 3 गुना कर DA से जोड़े जाएं

    कैसे 7 साल में डबल हो सकती है सैलरी?

    ऑल इंडिया NPS इम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने एक प्रोजेक्शन तैयार किया है। इसमें माना गया है कि आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.1 हो सकता है। उनके मुताबिक-

    • लेवल-1 कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए से बढ़कर 37,800 रुपए होगी।
    • हर साल 7% कंपाउंड इंक्रीमेंट मिलेगा।
    • DA हर छह महीने में 2% बढ़ेगा।
    • जनवरी 2033 में 25% DA बेसिक पे में मर्ज कर दिया जाएगा।
    • इन मानकों के आधार पर सिर्फ 7 साल में कर्मचारी की ग्रॉस सैलरी में करीब 106% तक बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है।

    7 साल का अनुमानित सैलरी कैलकुलेशन

    तारीख अनुमानित ग्रॉस सैलरी बढ़ोतरी
    1 जनवरी 2026 ₹37,800 ---
    1 जनवरी 2027 ₹42,064 11%
    1 जनवरी 2028 ₹46,739 24%
    1 जनवरी 2029 ₹51,863 37%
    1 जनवरी 2030 ₹57,476 52%
    1 जनवरी 2031 ₹63,620 68%
    1 जनवरी 2032 ₹70,342 86%
    1 जनवरी 2033 ₹77,694 106%

    अभी क्या है नियम?

    फिलहाल सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 3% सालाना इंक्रीमेंट मिलता है। लेवल-1 के कर्मचारी की 18,000 रुपए बेसिक सैलरी करीब 10 साल में बढ़कर लगभग 23,486 रुपए होती है। इसके अलावा DA, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी मिलता है। इनमें DA और HRA बेसिक पे पर आधारित होते हैं।

    क्या सच में दोगुनी होगी सैलरी?

    फिलहाल इसका जवाब नहीं है। क्योंकि यह आंकड़े कर्मचारी संगठनों की सिफारिशों और विशेषज्ञों के प्रोजेक्शन पर आधारित हैं। आठवें वेतन आयोग ने अभी इन प्रस्तावों पर अंतिम फैसला नहीं दिया है। यानी 7 साल में सैलरी दोगुनी होने का दावा एक संभावित गणित है, न कि सरकार की आधिकारिक घोषणा।

    अगर आयोग इन सिफारिशों को स्वीकार करता है, तो कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है। इसलिए 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर अब लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें टिकी हैं।

    खबरें और भी