8th Pay Commission: चपरासी से लेकर अधिकारी तक की कितनी बढ़ेगी सैलरी, क्या होगा फिटमेंट फैक्टर? ये रहा कैलकुलेशन
-1761650151919.webp)
केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के कार्यक्षेत्र को मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आज एक बड़ी खबर आई है। दरअसल, पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के कार्यक्षेत्र को मंजूरी दे दी है। यह कमीशन केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, लाभों और कार्य स्थितियों की समीक्षा करेगा। हालांकि, इसे पूरी तरह से लागू होने में 2028 तक का समय लग सकता है। इससे पहले केंद्र सरकार ने इस साल जनवरी में 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी थी, और अब इसके संदर्भ की शर्तें और संरचना को अंतिम रूप दे दिया गया है।
नए वेतन आयोग के लागू होने से 50 लाख से ज़्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनभोगियों को फ़ायदा होगा। सबसे अहम सवाल है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी, आइये आपके देते हैं इसका जवाब..
8वें वेतन आयोग के लागू होने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?
8वें वेतन आयोग के लागू होने पर बेसिक सैलरी में वृद्धि फिटमेंट फैक्टर और डीए के मर्जर पर निर्भर करती है। सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, ऐसे में 8वें में यह 2.46 हो सकता है।
हर वेतन आयोग में, DA शून्य से शुरू होता है। क्योंकि नई बेसिक सैलरी में पहले से ही महंगाई को ध्यान में रखते हुए बढ़ोतरी की जाती है। इसके बाद, DA धीरे-धीरे फिर से बढ़ता है। वर्तमान में DA मूल वेतन का 55% है। DA के हटने से कुल वेतन (बेसिक + DA + HRA) में वृद्धि थोड़ी कम लग सकती है, क्योंकि 55% DA वाला हिस्सा हटा दिया जाएगा।
कैलकुलेशन से समझिए
मान लीजिए कि आप लेवल 5 पर हैं और 7वें वेतन आयोग के अनुसार आपका वर्तमान वेतन है:
मूल वेतन: ₹29,200
महंगाई भत्ता (55%): ₹16060
महंगाई भत्ता (मेट्रो, 27%): ₹7884
कुल वेतन: ₹53144
अगर 8वें वेतन आयोग में 2.46 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाता है, तो लेवल-5 के कर्मचारियों का नया वेतन होगा:
नया मूल वेतन: ₹29,200x2.46= 71832
महंगाई भत्ता : 0% (Reset)
महंगाई भत्ता (मेट्रो, 27%): ₹19394
कुल वेतन: ₹91226
| वेतनमान स्तर | 7वें वेतन आयोग में मूल वेतन (₹) | 8वें वेतन आयोग में मूल वेतन |
| लेवल 1 | 18,000 | 44,280 |
| लेवल 2 | 19,900 | 48,974 |
| लेवल 3 | 21,700 | 53,466 |
| लेवल 4 | 25,500 | 62,850 |
| लेवल 5 | 29,200 | 71,832 |
| लेवल 6 | 35,400 | 87,084 |
| लेवल 7 | 44,900 | 1,10,554 |
| लेवल 8 | 47,600 | 1,17,177 |
| लेवल 9 | 53,100 | 1,30,386 |
| लेवल 10 | 56,100 | 1,37,826 |
| लेवल 11 | 67,700 | 1,66,452 |
| लेवल 12 | 78,800 | 1,93,728 |
| लेवल 13 | 1,23,100 | 3,02,226 |
| लेवल 13A | 1,31,100 | 3,22,311 |
| लेवल 14 | 1,44,200 | 3,54,172 |
| लेवल 15 | 1,82,200 | 4,48,713 |
| लेवल 16 | 2,05,400 | 5,05,584 |
| लेवल 17 | 2,25,000 | 5,53,500 |
| लेवल 18 | 2,50,000 | 6,15,000 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।