सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी? 2.28, 2.57 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर का पूरा कैलकुलेशन

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 04:41 PM (IST)

    8th Pay Commission Salary Calculations: केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का इंतजार है, जिसमें फिटमेंट फैक्टर से सैलरी में बड़ा इजाफा होगा। यह ले ...और पढ़ें

    8th Pay Commission: कितनी बढ़ने वाली है कर्मचारियों की सैलरी? (AI-Generated Image)

    8th Pay Commission: कितनी बढ़ने वाली है कर्मचारियों की सैलरी? (AI-Generated Image)

    HighLights

    1. 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी।

    2. 2.28, 2.57, 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर सैलरी का विस्तृत कैलकुलेशन।

    3. अधिक फिटमेंट फैक्टर का मतलब, कर्मचारियों के वेतन में बड़ी वृद्धि।

    नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का बेसब्री से इंतजार है। अगर सरकार 8वें वेतन आयोग को लागू करती है, तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होना तय है। सैलरी में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से 'फिटमेंट फैक्टर' (Fitment Factor) पर निर्भर करेगी।

    अगर सरकार 2.28, 2.57 या 2.86 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो Level 1 से लेकर Level 18 तक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में भारी उछाल देखने को मिलेगा। आइए समझते हैं कि फिटमेंट फैक्टर क्या है और आपके पे-ग्रेड के हिसाब से आपकी नई बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है।


    'फिटमेंट फैक्टर' (Fitment Factor) क्या होता है?

    फिटमेंट फैक्टर एक तरह का मल्टीप्लायर (Multiplier) या फॉर्मूला है, जिसका इस्तेमाल नए वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों की पुरानी बेसिक सैलरी को नई बेसिक सैलरी में बदलने के लिए किया जाता है। इसे आसान भाषा में समझें तो सरकार पुराने वेतन को एक तय गुणांक से बढ़ाकर नई सैलरी फिक्स करती है। जैसे अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 है, तो 20,000 रुपये की बेसिक सैलरी सीधे 51,400 रुपये के आसपास हो जाएगी।

    तीन अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर सैलरी का अनुमान

    यदि सरकार अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर चुनती है, तो न्यूनतन Level 1 और अधिकतम Level 18 के कर्मचारियों की सैलरी का कैलकुलेशन कुछ इस तरह है:

    1. अगर 2.28 Fitment Factor लागू हुआ तो न्यूनतन बेसिक सैलरी (लेवल 1) ₹18,000 से बढ़कर ₹41,040 हो जाएगी। वहीं अधिकतम सैलरी (लेवल 18) ₹5,70,000 तक पहुंच जाएगी।

    ग्रेड वर्तमान बेसिक पे अनुमानित बेसिक पे
    Level 1 18,000 41040
    Level 2 19,900 45372
    Level 3 21,700 49476
    Level 4 25,500 58140
    Level 5 29,200 66576
    Level 6 35,400 80712
    Level 7 44,900 102372
    Level 8 47,600 108528
    Level 9 53,100 121068
    Level 10 56,100 127908
    Level 11 67,700 154356
    Level 12 78,800 179664
    Level 13 118,500 270180
    Level 13 131,100 298908
    Level 14 144,200 328776
    Level 15 182,200 415416
    Level 16 205,400 468312
    Level 17 225,000 513000
    Level 18 250,000 570000


    2. अगर 2.57 Fitment Factor लागू हुआ तो न्यूनतन बेसिक सैलरी (Level 1) ₹46,260 हो जाएगी और अधिकतम सैलरी ₹6,42,500 हो जाएगी।

    खबरें और भी

    ग्रेड वर्तमान बेसिक पे अनुमानित बेसिक पे
    Level 1 18,000 46260
    Level 2 19,900 51143
    Level 3 21,700 55769
    Level 4 25,500 65535
    Level 5 29,200 75044
    Level 6 35,400 90978
    Level 7 44,900 115393
    Level 8 47,600 122332
    Level 9 53,100 136467
    Level 10 56,100 144177
    Level 11 67,700 173989
    Level 12 78,800 202516
    Level 13 118,500 304545
    Level 13 131,100 336927
    Level 14 144,200 370594
    Level 15 182,200 468254
    Level 16 205,400 527878
    Level 17 225,000 578250
    Level 18 250,000 642500


    3. अगर 2.86 Fitment Factor लागू होता है को न्यूनतन बेसिक सैलरी ₹18,000 से छलांग लगाकर सीधे ₹51,480 हो जाएगी और लेवल 18 के अधिकारियों की सैलरी ₹7,15,000 तक पहुंच जाएगी।

    ग्रेड वर्तमान बेसिक पे अनुमानित बेसिक पे
    Level 1 18,000 51480
    Level 2 19,900 56914
    Level 3 21,700 62062
    Level 4 25,500 72930
    Level 5 29,200 83512
    Level 6 35,400 101244
    Level 7 44,900 128414
    Level 8 47,600 136136
    Level 9 53,100 151866
    Level 10 56,100 160446
    Level 11 67,700 193622
    Level 12 78,800 225368
    Level 13 118,500 338910
    Level 13 131,100 374946
    Level 14 144,200 412412
    Level 15 182,200 521092
    Level 16 205,400 587444
    Level 17 225,000 643500
    Level 18 250,000 715000


    क्यों अहम है यह फैसला?

    'फिटमेंट फैक्टर' जितना ज्यादा होगा, कर्मचारियों की सेलरी में बढ़ोतरी उतनी ही ज्यादा होंगी। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में 2.57 फैक्टर लागू किया गया था, लेकिन 8वें वेतन आयोग (8th Pay commission dashboard) में इसे 2.86 तक बढ़ाने की मांग की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: ITR Refund अटका? Section 245 का नोटिस आया तो समझिए पैसा कट सकता है! जानिए कैसे बचाएं अपना रिफंड