अमेरिका में जन्मा AI अब उसी पर पड़ रहा भारी, 6 महीने में छीनी साढ़े 4 लाख नौकरियां; सबसे ज्यादा किस सेक्टर पर असर?
AI job cuts USA: अमेरिका में AI के कारण नौकरी छूटने का सिलसिला जारी है, जनवरी से जून 2026 के बीच 4.43 लाख से अधिक कर्मचारियों की छंटनी हुई है। सबसे ज् ...और पढ़ें
-1783942622591_m.webp)
अमेरिका में AI का कहर: 6 महीने में लाखों नौकरियां गईं, टेक सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित
HighLights
जनवरी-जून 2026 में 4.43 लाख से अधिक छंटनियां हुईं।
टेक सेक्टर में AI के कारण 66% अधिक नौकरियां गईं।
कुल छंटनी में 22% हिस्सेदारी AI की रही।
नई दिल्ली| अमेरिका से जन्मा एआई अब अमेरिका पर ही भारी पड़ने लगा है। इसकी वजह से लाखों लोग बेरोजगार होने लगे हैं। सोमवार, 13 जुलाई को सामने आए डेटा के मुताबिक, अमेरिका में जनवरी से जून 2026 के बीच 4.43 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की गई है। सबसे ज्यादा असर टेक सेक्टर पर पड़ा है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI layoffs 2026) अब नौकरियां जाने की सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आया है।
पिछले साल से 43% कम हुई छंटनियां
अमेरिकी आउटप्लेसमेंट फर्म चैलेंजर, ग्रे एंड क्रिसमस (Challenger, Gray & Christmas) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 की पहली छमाही में अमेरिका की कंपनियों ने अलग-अलग सेक्टरों में 4,43,600 कर्मचारियों की छंटनी की।
हालांकि, यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 43% कम है। 2025 में अमेरिकी संघीय कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर हुई छंटनी के कारण रिकॉर्ड स्तर देखने को मिला था।
पिछले साल से 66% ज्याद छंटनियां
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल टेक सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। जनवरी से जून के बीच टेक कंपनियों ने 1,23,653 कर्मचारियों की नौकरी खत्म की, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 66% अधिक है। लगातार तीन महीनों से टेक कंपनियां छंटनी की मुख्य वजह AI को बता रही हैं।
चैलेंजर, ग्रे एंड क्रिसमस के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर एंडी चैलेंजर ने कहा कि,
अब कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी के लिए सबसे ज्यादा AI का हवाला दे रही हैं और टेक इंडस्ट्री इसमें सबसे आगे है।"
मई 2026 रहा सबसे कठिन महीना
रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2026 टेक कर्मचारियों के लिए सबसे कठिन महीना रहा। इस दौरान कुल 97,006 नौकरियां खत्म की गईं, जिनमें से 38,242 केवल टेक सेक्टर की थीं। इसी समय मेटा (Meta) जैसी बड़ी कंपनियों ने भी AI को अपनाने और संगठन में बदलाव का हवाला देते हुए हजारों कर्मचारियों की छंटनी की।
रिपोर्ट बताती है कि,
खबरें और भी
इस साल हुई कुल छंटनी में 22% हिस्सेदारी AI की रही, जिससे साफ है कि इसका सबसे ज्यादा असर व्हाइट-कॉलर नौकरियों पर पड़ रहा है। कंपनियों का कहना है कि जैसे पहले स्प्रेडशीट और ईमेल ने काम करने का तरीका बदला था, वैसे ही AI आगे चलकर उत्पादकता बढ़ाएगा, लेकिन फिलहाल इसकी वजह से हजारों लोग नौकरी गंवा रहे हैं।
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी कर्मचारियों को भेजे संदेश में AI को "हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण तकनीक" बताया था।
वहीं, छंटनी के बीच नई भर्तियां अब भी कमजोर बनी हुई हैं। मई तक अमेरिकी कंपनियों ने सिर्फ 80,472 नई नियुक्तियों की योजना घोषित की, जो महामारी से पहले के स्तर की तुलना में काफी कम है। इससे साफ है कि ऑटोमेशन और AI के दौर में कर्मचारियों के सामने नई नौकरी हासिल करना पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।