मुंबई वाले बंगले 'Abode' के जब्त होने के बाद ED के सामने पेश हुए अनिल अंबानी, जानिए किस केस में हुई पूछताछ
अनिल अंबानी 26 फरवरी को ईडी के सामने पेश हुए, उनकी पेशी मुंबई स्थित 5,000 करोड़ रुपये के बंगले 'अबोड' की जब्ती के बाद हुई। ईडी ने उनसे रिलायंस कम्युनि ...और पढ़ें

अनिल अंबानी की फाइल फोटो
नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़े एक्शन के बाद मशहूर कारोबारी अनिल अंबानी 26 फरवरी को ईडी के सामने पेश हुए। अनिल अंबानी की यह पेशी तब हुई है जब सरकारी जांच एजेंसी ने मुंबई स्थित उनके घर 'अबोड' को जब्त कर लिया। अनिल अंबानी का घर ‘Abode’ मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है, और इसकी कीमत करीब ₹5,000 करोड़ है।
एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी, पावर से लेकर डिफेंस सेक्टर में कारोबार करते हैं। लेकिन पिछले दो दशकों में उनकी संपत्ति में गिरावट आई है। हाल के महीनों में, इस उद्योगपति पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नजर है और जांचकर्ता बैंक ऋणों के दुरुपयोग से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग तक के कथित अपराधों की जांच कर रहे हैं।
किस मामले में हुई पूछताछ?
सरकारी जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी से रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े कथित बैंक लोन धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की, और यह दूसरे दौर की पूछताछ थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अंबानी समूह की कंपनी आरकॉम द्वारा कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में बहुमंजिला मकान को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अंतरिम आदेश जारी किया गया है।
ईडी के अनुसार, अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम और उसकी ग्रुप कंपनीज ने घरेलू और विदेशी बैंकों से लोन लिया था, जिस पर कुल बकाया राशि 40,185 करोड़ रुपये है।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।