साल में एक बार क्यों करना चाहिए क्रेडिट स्कोर चेक? जानिए इससे जुड़े सभी फायदे
क्रेडिट स्कोर को सिबिल स्कोर भी कहा जाता है। इसकी रेंज 300 से 900 के बीच होती है।720 या उससे ज्यादा सिबिल स्कोर अच्छा माना जाता है। वहीं इससे नीचे आने वाला सिबिल स्कोर को ठीक नहीं माना जाता। सिबिल स्कोर हमारे लोन और क्रेडिट कार्ड से जुड़ा हुआ होता है। सिबिल स्कोर को साल में एक से दो बार तक चेक जरूर करना चाहिए। इससे कई फायदे मिलते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर लोन और क्रेडिट कार्ड से संबंधित है। इसे आप यूपीआई ऐप और ऑनलाइन दोनों तरीके से चेक कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सिबिल स्कोर बार-बार चेक करने से गिर जाता है। जो कि पूरी तरह से गलत है।
सिबिल स्कोर को एक साल में एक से दो बार तक चेक करना काफी जरूरी है। इसके अपने फायदे होते हैं। ये फायदे वित्तीय स्थिति से जुड़े हुए हैं। चलिए इसके बारे में एक-एक करके जानते हैं।
सिबिल स्कोर चेक करने के फायदे
आप यूपीआई ऐप जैसे पेटीएम और गूगल पे के जरिए सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। पहली बार सिबिल स्कोर चेक करने पर आपको कुछ निजी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आसानी से चेक कर सकते हैं। सिबिल स्कोर चेक करने से आपको वर्तमान स्थिति का पता लगता है।
अगर आपका सिबिल स्कोर कम है, तो उसे बढ़ाने के लिए अलग-अलग कदम उठा सकते हैं। इस तरह से आप तुरंत एक्शन ले पाएंगे और भविष्य में आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
इसके साथ ही आप सिबिल रिपोर्ट में गलतियों का भी पता लगा सकते हैं। अगर कोई गलती पता चलती है, तो उसे फिर तुरंत ठीक करवा सकते हैं।
वहीं अगर कोई व्यक्ति आपके नाम पर क्रेडिट कार्ड बना देता है या लोन खोल देता है। तो इसका भी पता लगा सकते हैं। जिसके बाद उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप हाल फिलहाल में लोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो क्रेडिट स्कोर जरूर पता करें। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर आपके ब्याज को कम से कम करने में मदद करता है। वहीं आपको एक अच्छा क्रेडिट स्कोर आसानी से लोन उपलब्ध करा सकता है।
क्रेडिट स्कोर 720 या उससे ज्यादा ही होना सही माना जाता है। लोन सहित ये क्रेडिट कार्ड मिलने में भी सहायक होता है।
यह भी पढ़ें:- Credit Score कैसे कर सकते हैं चेक, ये है सबसे आसान प्रोसेस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।