सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ayushman Vandana Card क्या है, किस मिलेगा 10 लाख का इलाज मुफ्त; कैसे करें अप्लाई?

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 08:50 AM (IST)

    आयुष्मान कार्ड के बारे में हर कोई जानता है। इसके जरिए जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज मिलता है। लेकिन आज हम आयुष्मान कार्ड नहीं बल्कि आयुष्मान वंदना कार् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। आयुष्मान कार्ड के बारे में हर कोई जानता है। इसके जरिए जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज मिलता है। लेकिन आज हम आयुष्मान कार्ड नहीं बल्कि आयुष्मान वंदना कार्ड के बारे में बात करेंगे। ये जानेंगे कि ये क्या है और किसे इस कार्ड के तहत 10 लाख का इलाज मुफ्त मिलता है?

    क्या है Ayushman Vandana Card?

    आयुष्मान वंदना कार्ड खास तौर पर 70 साल या इससे ज्यादा की उम्र के लोगों के लिए है। आप चाहे सरकारी कर्मचारी से रिटायर हो, बिजनेसमैन हो या फिर उनकी कोई कमाई न हो। इस बात से कोई मतलब नहीं है। 70 साल या उससे अधिक उम्र का व्यक्ति आयुष्मान वंदना कार्ड बना सकता है।

    Ayushman Vandana Card कैसे करें अप्लाई?

    स्टेप 1- सबसे पहले आपको एनएचए की वेबसाइट पर जाना होगा।

    स्टेप 2- अब यहां मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर मोबाइल आया ओटीपी दर्ज कर, लॉगिन करें।

    स्टेप 3- आपको यहां आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

    स्टेप 4- फिर आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

    स्टेप 5- अगर रजिस्ट्रेशन से पहले नहीं किया तो Click here for Fresh Enrolment पर टेब करें।

    स्टेप 6- अब ई-केवाईसी करना होगा, जिसके लिए तीन ऑप्शन में से एक चुनें।

    स्टेप 7- ई-केवाईसी पूरा होने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप किसी और योजना का लाभ ले रहें हैं। आपको None of the above पर क्लिक कर Proceed करना होगा।

    स्टेप 8- अब आपको फैमली सदस्य जोड़ने का ऑप्शन दिया जाएगा। यहां आपको परिवार वालों की पूरी डिटेल्स जैसे आधार नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

    अंत में आपको मैसेज आएगा Enrolment Process Complete। इसके 10 से 20 मिनट बाद ही आप आयुष्मान वंदना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।