Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bank Holiday Today: आज मंगलवार को क्यों बंद है बैंक, क्या है कारण; देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 09:07 AM (IST)

    आज मंगलवार यानी 19 अगस्त के दिन देश के एक राज्य में प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज (Bank Holiday Today) रहने वाले हैं। वहीं बाकी सभी राज्य में बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे। अगर आप हाल फिलहाल में बैंक से जुड़ा कुछ जरूरी काम करने जा रहे हैं तो आर्टिकल में दी गई हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें।

    Hero Image
    इस राज्य में आज बैंक बंद, जानें क्या है वजह

     नई दिल्ली। आज यानी 19 अगस्त के दिन देश के इस राज्य में सभी बैंक क्लोज (Bank Holiday Today) रहने वाले हैं। आज भी बैंक से संबंधित कई काम बैंक में जाकर ही पूरे हो पाते हैं। इसलिए अगर आप हाल फिलहाल में बैंक से जुड़ा कुछ जरूरी काम करने जा रहे हैं, तो उसे पहले ये चेक कर लें कि उस दिन आपके राज्य में बैंक कहीं बंद तो नहीं (Today Bank Closed or Not) है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस राज्य में बैंक रहेंगे बंद

    आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट (RBI Holiday List) के अनुसार आज त्रिपुरा में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं। आज यानी 19 अगस्त के दिन महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य की जयंती मनाई जा रही है।

    महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य का जन्म आज ही के दिन साल 1908 में हुआ था। उन्होंने त्रिपुरा के विकास में अपना बड़ा योगदान दिया था। यही कारण है कि उन्हें आज त्रिपुरा में इतना माना जाता है।

    आने वाले दिन कब-कब बंद है बैंक?

    26 अगस्त- इस दिन गणेश चतुर्थी के कारण कर्नाटक और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

    27 अगस्त- इस दिन गणेश चतुर्थी की वजह से आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना में बैंक बंद रहने वाले हैं।

    28 अगस्त- इस दिन नुआखाई की वजह से ओडिशा, पंजाब और सिक्किम में बैंक बंद रहने वाले हैं।