Is Today Bank Holiday: करवा चौथ पर कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? क्या आपका राज्य भी है शामिल; देखें हॉलिडे लिस्ट
आज यानी 10 अक्टूबर, गुरुवार के दिन देशभर में करवा चौथ का उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन नेशनल हॉलिडे नहीं है। इसका मतलब है कि सभी चीजें बंद नहीं रहेगी। वहीं बैंक (Bank Holiday Today) की बात करें तो एक राज्य को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे। इसके साथ ही जानते हैं कि इस महीने बैंक की छुट्टी कब-कब (Bank Holiday list) होने वाली है?

नई दिल्ली। 10 अक्टूबर, गुरुवार के दिन देशभर में करवा चौथ का उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन सरकार की ओर से नेशनल हॉलिडे नहीं रखा गया है। इसलिए लोगों को कन्फ्यूजन रहती है कि आज के दिन बैंक और स्कूल बंद है या नहीं।
तो चलिए सबसे पहले आपकी उलझन को दूर करते हैं। ये जानते हैं कि आज करवा चौथ के दिन कहां बैंक बंद (Bank Holiday Today) रहेंगे।
Bank Holiday Today: कहां रहेंगे आज बैंक बंद?
आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार आज के दिन हिमाचल प्रदेश में ही सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे। मतलब ये है कि करवा चौथ के दिन सिर्फ हिमाचल प्रदेश को छोड़कर बाकी सभी जगह बैंक खुले रहेंगे।
अब जानते हैं कि इस महीने बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं?
18 अक्टूबर- काटी बिह के कारण असम में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।
20 अक्टूबर- इस दिन देशभर में सबसे बड़ा त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। इसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक क्लोज रहेंगे।
21 अक्टूबर- इस दिन गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जाएगा। जिसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं।
27 अक्टूबर- इस दिन देशभर में छठ पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। इसके कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहने वाले हैं।
28 अक्टूबर- इस दिन भी छठपूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं काम?
आज भी कई जरूरी काम के लिए हमें बैंक जाने की जरूरत होती है। लेकिन बैंक से जुड़े कुछ ऐसे काम भी है, जो घर बैठे ऑनलाइन आसानी से हो जाते हैं। आज आप बिना चेक दिए, किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
आज हम चंद मिनटों में किसी भी व्यक्ति को कहीं से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक से जुड़ी कई सर्विस उनकी वेबसाइट से ले सकते हैं। कैश के लिए आप घर के पास मौजूद एटीएम मशीन का उपयोग कर सकते हैं। मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजैक्शन तक मुफ्त है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।