Is Today Bank Holiday: क्या आपके शहर में आज बैंक बंद है? ये है कारण; देखें पूरी हॉलिडे लिस्ट
आज देशभर में वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को मनाने के लिए कई शहरों में बैंक बंद (Bank Holiday Today) है। वहीं कुछ शहरों में कुमार पूर्णिमा की वजह से भी बैंक क्लोज रहेंगे। इसलिए कई लोगों को कन्फ्यूजन हो रही है कि आज उनके शहर में बैंक बंद है या नहीं?

नई दिल्ली। आज 7 अक्टूबर को देशभर में वाल्मीकि उत्सव मनाया जा रहा है। इसके साथ ही आज कुमार पुर्णिमा भी है। इन्हीं के कारण कुछ शहरों में बैंक आज बंद है। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आतिय नाथ ने पूरे राज्य में छुट्टी का एलान किया। इसलिए उत्तर प्रदेश में भी आज बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टी आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट में शामिल नहीं की गई है।
अब जानते हैं कि आज कहां-कहां बैंक बंद रहने वाले हैं।
कहां बंद है बैंक?
वाल्मीकि जयंती के कारण आज देशभर के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
इनमें-
- कर्नाटक
- ओडिशा
- चंडीगढ़
- हिमाचल प्रदेश शामिल है।
Bank Holiday in October 2025: कब-कब बंद होंगे बैंक
- 10 अक्टूबर- इस दिन करवा चौथ का उत्सव मनाया जाएगा। इसके कारण हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहने वाले हैं।
- 18 अक्टूबर- काटी बिह के कारण असम में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।
- 20 अक्टूबर- इस दिन देशभर में सबसे बड़ा त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। इसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक क्लोज रहेंगे।
- 21 अक्टूबर- इस दिन गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जाएगा। जिसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं।
- 27 अक्टूबर- इस दिन देशभर में छठ पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। इसके कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहने वाले हैं।
- 28 अक्टूबर- इस दिन भी छठपूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं काम?
आज भी कई जरूरी काम के लिए हमें बैंक जाने की जरूरत होती है। लेकिन बैंक से जुड़े कुछ ऐसे काम भी है, जो घर बैठे ऑनलाइन आसानी से हो जाते हैं। आज आप बिना चेक दिए, किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं
आज हम चंद मिनटों में किसी भी व्यक्ति को कहीं से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक से जुड़ी कई सर्विस उनकी वेबसाइट से ले सकते हैं। कैश के लिए आप घर के पास मौजूद एटीएम मशीन का उपयोग कर सकते हैं। मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजैक्शन तक मुफ्त है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।