Is Today Bank Holiday: आज बैंक बंद रहेंगे या नहीं? इस महीने कब-कब होगी छुट्टी; चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट
आज 6 दिसंबर, शनिवार का दिन है। शनिवार को लेकर अक्सर लोगों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस दिन बैंक बंद रहेंगे या नहीं (Is Today Bank Closed or Not)। ...और पढ़ें
-1764999903000.webp)
Is Today Bank Holiday: आज बैंक बंद रहेंगे या नहीं? इस महीने कब-कब होगी छुट्टी; चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट
नई दिल्ली। आज 6 दिसंबर, शनिवार का दिन है। शनिवार को लेकर अक्सर लोगों के मन में ये कन्फ्यूजन रहती है कि आज बैंक बंद रहेंगे या नहीं। क्योंकि, महीने में कुछ शनिवार बैंक बंद रहते हैं। अगर आपको भी बैंक हॉलिडे को लेकर कन्फ्यूजन हो रही है तो चलिए जान लेते हैं कि इस शनिवार बैंक बंद रहेंगे या नहीं।
Is Today Bank Open: आज बैंक बंद है या नहीं?
आज महीने का पहला शनिवार है। आरबीआई के नियम के मुताबिक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार बैंक बंद रहते हैं। इसलिए आज पहला शनिवार होने के कारण बैंक सभी शहरों में सामान्य तौर पर काम करेंगे। बैंक बंद होने पर आप बैंक से जुड़ा कई जरूरी काम ऑनलाइन बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के सहारे कर सकते हैं।
चलिए अब जानते हैं कि इस महीने बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं।
Bank Holiday List 2025: दिसंबर में कब-कब होगी बैंकों की छुट्टी?
| तारीख | दिन | कारण | राज्य/शहर |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की डेथ एनिवर्सरी | शिलांग |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | सोसो थाम की डेथ एनिवर्सरी | शिलांग |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग या नामसूंग | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, शिलांग और कोहिमा |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस उत्सव | पूरे देश में |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, शिलांग और कोहिमा |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस उत्सव | कोहिमाा |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नया साल | आइजोल और इंफाल |
बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं अपना जरूरी काम?
अगर आपके राज्य में किसी दिन बैंक क्लोज रहते हैं, लेकिन आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है। तो इसे घर बैठे ही किया जा सकता है। इसके लिए आपको लैपटॉप या मोबाइल फोन और इंटरनेट सर्विस की जरूरत होगी।
आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम मशीन की सहायता से बैंक से जुड़े कई जरूरी काम कर सकते हैं। जैसे कैश निकालना, मनी ट्रांसफर करना इत्यादि काम कर सकते हैं। हालांकि कुछ काम आप बैंक जाकर ही पूरा कर पाएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।