Bihar Election 2025: कौन हैं बिहार के सबसे अमीर और गरीब विधायक, कितनी हैं संपत्ति और पैसे?
बिहार की राजनीति में हमेशा हर किसी की दिलचस्पी रहती है। पूरा देश हमेशा से ही बिहार के चुनावों (Bihar Election 2025) में दिलचस्पी दिखाता है। हमने जो नीचे आर्टिकल दिया है, उसकी रिसर्च ADR और बिहार इलेक्शन वॉच द्वारा की गई है। इनमें 243 में से 241 विधायकों का अध्ययन किया गया था।

नई दिल्ली। बिहार के चुनावों में हमेशा से ही हर किसी की दिलचस्पी रहती है। देशभर के लोग बिहार के चुनाव (Bihar Election 2025) और उप चुनावों पर खास दिलचस्पी दिखाते हैं। आज हम दो ऐसे विधायकों के बारे में बात करने वाले हैं। जो सबसे अमीर और सबसे गरीब है।
ये डेटा ADR और बिहार इलेक्शन वॉच के रिसर्च से लिया गया है। ये आंकड़े 2020 के चुनाव और बाद में हुए उपचुनावों से लिए गए हैं। इसके साथ ही ये आंकड़े साल 2025 के चुनावों से पहले के है।
अब जानते हैं कि बिहार के सबसे अमीर और गरीब विधायक कौन हैं? पहले सबसे अमीर विधायक के बारे में बात करते हैं।
कौन हैं सबसे अमीर विधायक?
अगर बिहार के सबसे अमीर विधायक की बात करें तो वे मोकामा से JD(U) विधायक नीलम देवी है। नीलम देवी के पास कुल 80 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इन 80 करोड़ में नीलम देवी के पास 29.8 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 50.6 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति मौजूद है।
इसके साथ ही वे साल 2022 के उपचुनाव के लिए निर्वाचित हुई है।
अब उनकी बात करते हैं, जिस विधायक के पास सबसे कम संपत्ति है।
किसके पास है सबसे कम संपत्ति?
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया जिले के अलौलि से विधायक रामवृक्ष सदा है। इनके पास केवल 70 हजार रुपये की कुल संपत्ति है। इनमें 30 हजार रुपये की चल संपत्ति और 40 हजार रुपये की अचल संपत्ति शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।