सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI-HDFC को टक्कर देने की तैयारी! सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शुरू करने जा रहा है ये 2 नई सर्विस

    By Jagran BusinessEdited By: Ashish Kushwaha
    Updated: Sun, 31 May 2026 08:40 PM (IST)

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में संपत्ति प्रबंधन और क्रेडिट कार्ड कारोबार शुरू करेगा। बैंक का लक्ष्य शुल्क-आधारित आय बढ़ाना औ ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने शुल्क आधारित आय बढ़ाने के लिए चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में संपत्ति प्रबंधन सेवाएं और क्रेडिट कार्ड कारोबार शुरू करने की योजना बनाई है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्याण कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार में कहा कि इसके लिए निदेशक मंडल से मंजूरी मिल चुकी है।

    उन्होंने कहा, “हम इस क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले साझेदारों को जोड़ने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करने की प्रक्रिया में हैं, ताकि यह कारोबार शुरू किया जा सके। उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष के मध्य तक हम इसे शुरू करने की स्थिति में होंगे।”

    कुमार ने कहा कि बैंक गैर-ब्याज आय बढ़ाने वाले अन्य उत्पाद भी पेश करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट ग्राहकों के लिए नकदी प्रबंधन सेवाएं काफी महत्वपूर्ण हैं। यह उत्पाद विकसित किया जा रहा है और अगस्त तक इसे पेश किए जाने की उम्मीद है।

    उन्होंने कहा, “हम ऋण पत्र (एलसी) और गारंटी पत्र (एलजी) के कारोबार के जरिये विदेशी मुद्रा लेनदेन को केंद्रीकृत कर रहे हैं। साथ ही विदेशी मुद्रा कारोबार भी शुरू कर रहे हैं।” कुमार ने कहा कि शुरुआत में बैंक अपने उन कॉरपोरेट ग्राहकों को लक्ष्य बनाएगा जो वर्तमान में ये सेवाएं अन्य बैंकों से ले रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Adani Power खुद तो भाग रहा, साथ में JP Power को भी भगा रहा; 5 दिन में 20% तक की चढ़ाई से निवेशक हुए गदगद!