Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    7th pay commission DA Hike: दिवाली से पहले सरकारों ने खोला खजाना, डीए बढ़ने से कर्मचारियों को बड़ी राहत

    By Siddharth PriyadarshiEdited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 09:45 PM (IST)

    7th Pay Commission केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए 28 सितंबर को महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। इसके बाद कई राज्य सरकारों ने डीए में बढ़ोतरी का एलान किया है।

    Hero Image
    7th Pay Commission: DA hike for govt employees ahead of Diwali

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। 7th Pay Commission: केंद्रीय कैबिनेट ने सितंबर में अपने कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी महंगाई भत्ते को मंजूरी दी थी। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए समान दर के साथ महंगाई राहत (DR) में भी बढ़ोतरी की थी। केंद्र सरकार द्वारा दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा करने के बाद कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों के लिए डियरनेस अलाउंस में वृद्धि की है। आइए जानते हैं किस राज्य में कितनी बढ़ोतरी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि 1 जनवरी, 2020 से 30 जून, 2021 के बीच केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 18 महीने तक DA नहीं दिया था। सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से डीए बढ़ोतरी की मांग चल रही थी।

    दिल्ली DA Hike

    दिल्ली सरकार ने 7 अक्टूबर को अपने कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाने का आदेश जारी किया। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप लिया गया है।

    झारखंड DA Hike

    झारखंड कैबिनेट ने 10 अक्टूबर को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में इस साल 1 जुलाई से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इससे करीब दो लाख सरकारी कर्मचारियों और 1.35 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। मंत्रिपरिषद ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते को 1 जुलाई 2022 से मौजूदा 34 प्रतिशत की दर से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

    छत्तीसगढ़ DA Hike

    14 अक्टूबर को सीएम भूपेश बघेल ने डीए को 5 फीसदी बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया। इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के लगभग 3.80 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2022 से प्रभावी होगी।

    उत्तर प्रदेश DA Hike

    यूपी सरकार ने 18 अक्टूबर को अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए और महंगाई राहत को 1 जुलाई से 34% से बढ़ाकर 38% करने का आदेश जारी किया।

    हरियाणा DA Hike

    दिवाली से पहले हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने 18 अक्टूबर को एक विज्ञप्ति में कहा कि बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर 2022 के वेतन के साथ कर्मचारियों को दिया जाएगा। जुलाई-सितंबर की अवधि के बकाया का भुगतान नवंबर में किया जाएगा।

    राजस्थान DA Hike

    राजस्थान सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा।

    पंजाब DA Hike

    21 अक्टूबर को पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे राज्य के कर्मचारियों के लिए दिवाली उपहार करार दिया। एक अन्य निर्णय में राज्य मंत्रिमंडल ने इस साल 1 अक्टूबर से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 6 प्रतिशत डीए देने का फैसला किया।

    असम DA Hike

    23 अक्टूबर को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने 1 जुलाई, 2022 से राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की घोषणा की। सीएम के बयान के अनुसार यह राशि अक्टूबर महीने के वेतन के साथ देय होगी।

    क्या है महंगाई भत्ता

    महंगाई भत्ता एक तरह का जीवनयापन भत्ता है जो सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों को भी देती है। यह सरकार द्वारा कर्मचारियों को बढ़ती कीमतों से निपटने में मदद करने के लिए दिया जाता है। डीए की गणना सरकारी कर्मचारियों के मूल वेतन के प्रतिशत के रूप में की जाती है।

    ये भी पढ़ें-

    IDBI Bank privatization: निजीकरण के बाद फैसलों के आड़े नहीं आएगी सरकार, किसी प्रस्ताव का नहीं होगा विरोध

    Diwali Muhurat Trading: कल शेयर बाजार में होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत