सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब फ्लाइट में सीट चुनना होगा आसान! 60% सीटें मुफ्त, साथ बैठेगा परिवार; DGCA के 6 बड़े फैसले

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 10:45 AM (IST)

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब एयरलाइंस सीट चयन के नाम पर मनमाना शुल्क नहीं वसूल पाएंगी। प्रत्येक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब एयरलाइंस सीट चयन के नाम पर मनमाना शुल्क नहीं वसूल पाएंगी। प्रत्येक उड़ान में न्यूनतम 60% सीटें यात्रियों को 'फ्री ऑफ चार्ज' मिलेंगी। सरकारी एजेंसी, प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना है।

    इसी के तहत मंत्रालय ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई यात्री-केंद्रित पहल की हैं, जिनमें किफायती भोजन के लिए उड़ान यात्री कैफे, पुस्तकों तक मुफ्त पहुंच के लिए फ्लाईब्ररी और हवाई अड्डों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा शामिल हैं।

    DGCA के बड़े फैसले

    1. एक ही PNR पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक साथ बैठाया जाए।
    2. खेल उपकरण और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का परिवहन पारदर्शी और यात्री-अनुकूल तरीके से सुगम बनाया जाए, जो लागू सुरक्षा और परिचालन नियमों के अधीन हो।
    3. एयरलाइंस को पालतू जानवरों के परिवहन के लिए भी स्पष्ट और पारदर्शी नीतियां जारी करनी होंगी।
    4. यात्री अधिकारों से जुड़े फ्रेमवर्क का सख्ती से पालन किया जाए, खासकर उड़ान में देरी, कैंसिलेशन और बोर्डिंग से इनकार के मामलों में।
    5. यात्री अधिकारों को प्रमुखता से एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप्लिकेशन, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर प्रदर्शित किया जाए।
    6. यात्रियों को अपने अधिकारों की स्पष्ट जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में दी जाए ताकि व्यापक पहुंच और जागरूकता सुनिश्चित हो सके।