सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री... डीके शिवकुमार की दौलत 15 साल में 18 गुना बढ़कर हुई 14 हजार करोड़, इन शेयरों में है निवेश

    Updated: Sun, 31 May 2026 03:09 PM (IST)

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, डीके शिवकुमार (DK Shivakumar net worth) ₹1,413 करोड़ की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    कर्नाटक के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार (D.K. Shivakumar) देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

    HighLights

    1. डीके शिवकुमार ₹1,413 करोड़ के साथ सबसे अमीर मुख्यमंत्री बनने जा रहे।

    2. 15 साल में संपत्ति 4287% से अधिक बढ़ी।

    3. रियल एस्टेट, शेयर बाजार में प्रमुख निवेश।

    नई दिल्ली। देश की राजनीति में नेताओं की संपत्ति को लेकर हमेशा चर्चा होती है, लेकिन इस बार एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। कर्नाटक के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार (D.K. Shivakumar) देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल घोषित संपत्ति ₹1,413 करोड़ रुपये है।

    दिलचस्प बात यह है कि देश के टॉप-3 सबसे अमीर मुख्यमंत्री अब दक्षिण भारत से ही हैं। डीके शिवकुमार के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की 931 करोड़ रुपये दूसरे और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 648 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आइए जानते हैं कि डीके शिवकुमार ने अपना पैसा कहां-कहां निवेश किया है।

    15 साल में बढ़ी 1771% से ज्यादा संपत्ति

    डीके शिवकुमार की संपत्ति में पिछले 15 साल में (2008-2023 तक) 1771% से ज्यादा करीब 18 गुना बढ़ी है। साल 2008 में उनकी घोषित संपत्ति महज ₹75.5 करोड़ थी। इसके बाद 2013 में बढ़कर ₹251 करोड़ हुई। वहीं 2018 में आंकड़ा ₹840 करोड़ तक पहुंच गया। 2023 तक के मिले हलफनामे के मुताबिक दौलत बढ़कर ₹1,413 करोड़ रुपये तक हो गई है।

    इस संपत्ति का एक बहुत बड़ा हिस्सा उन्हें अपने पिता और दादी की वसीयत से मिली खेती की जमीन, जमीनों के बढ़ते दाम और रियल एस्टेट निवेश के कारण हुआ है। बेंगलुरु, मैसूर, कनकपुरा और दिल्ली जैसी जगहों पर उनकी कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज हैं जिनमें बेंगलुरु का एक बड़ा मॉल भी शामिल है।

    खबरें और भी

    डीके शिवकुमार ने किन कंपनियों के शेयर खरीदे हैं?

    डीके शिवकुमार का पोर्टफोलियो काफी डायवर्सिफाइड है। उन्होंने सरकारी बैंकों से लेकर प्राइवेट प्रोजेक्ट्स और रियल एस्टेट फर्मों में निवेश किया है। उनके हलफनामे के मुताबिक उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (पूर्व में आंध्रा बैंक) के 2,933 शेयर और 1,469 शेयर खरीदे हैं जिसकी कुल वैल्यू 12 लाख रुपये से अधिक है। बैंक ऑफ बड़ौदा (पूर्व में विजया बैंक) के उन्होंने 200 शेयर खरीदे हैं।

    • आदर्श इन (P) लिमिटेड: 42,818 शेयर (वैल्यू ₹2.14 करोड़ से अधिक)
    • कौस्तुभ प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड: 50,429 शेयर और 261 शेयर
    • वीक्रॉस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड: 15,300 शेयर, 14,700 शेयर और लाखों के डिबेंचर्स
    • डिविनिटी स्पेसेज LLP: कैपिटल अकाउंट में ₹78 लाख
    • प्रिंसिपल जूनियर कैप फंड (विजया बैंक): कुल 5,000 यूनिट्स
    • मैसूर फीड्स प्राइवेट लिमिटेड: 7,582 शेयर

    इन लग्जरी ब्रांड्स के हैं शौकीन

    जहां देश के कई नेता सादगी का चोला पहनना पसंद करते हैं, वहीं डीके शिवकुमार अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को छुपाते नहीं हैं। उनके वार्डरोब में दुनिया के सबसे महंगे और मशहूर ब्रांड्स शामिल हैं। वे अक्सर Louis Vuitton, Chanel, Prada, Burberry और Gucci जैसे ब्रांड्स के कपड़ों और स्कार्फ में नजर आते हैं। इसके अलावा, उन्हें Rolex और Cartier जैसी प्रीमियम घड़ियों का भी शौक है। उनके शर्ट और कुर्ते पर उनका पर्सनल सिग्नेचर 'dk' मोनोग्राम भी कढ़ाई से बना होता है।

    अपनी दौलत और विपक्ष के आरोपों पर डीके शिवकुमार हमेशा खुलकर बोलते रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "देश और राज्य के कई अन्य नेताओं की संपत्तियां उनकी कंपनियों के नाम पर छिपी होती हैं। लेकिन मैं अपनी संपत्ति और देनदारियों को लेकर बिल्कुल सीधा और पारदर्शी हूं। मैंने अपनी और अपने परिवार की हर एक संपत्ति को हलफनामे में साफ-साफ दिखाया है।"

    उनकी कुल ₹1,413 करोड़ की संपत्ति में से ₹1,140 करोड़ की अचल संपत्ति (जमीन-मकान) और ₹273 करोड़ की चल संपत्ति शामिल है, जबकि उन पर ₹265 करोड़ का कर्ज भी है।

    सोर्स- MyNeta

    यह भी पढ़ें- कहां है दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट? साइज में आगरा और न्यूयॉर्क भी छोटे; ₹190000000000 में हुआ तैयार