सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    Leaders
    Budget Logo
    • Presented By

      SBI
    • Associate Sponsor

      SBI

    टैरिफ पर ट्रंप के एलान से Gift Nifty में जोरदार तेजी, कल कहां खुल सकता है बाजार, कौन-से स्टॉक दिखाएंगे तेजी?

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 11:31 PM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने के एलान के बाद गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स में 2% का उछाल आ गया है। ऐस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    3 फरवरी को बड़ी तेजी के साथ खुल सकते हैं शेयर बाजार

    नई दिल्ली। भारत पर लगे 25 फीसदी टैरिफ (US Tariff Down on India) को कम किए जाने के एलान के बाद गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स में 2 फीसदी का उछाल आ गया है। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत से आयातित सामानों पर लगाया गया टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया है। यह बड़ा फैसला डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया है। पीएम मोदी ने इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया है।

    देर रात जैसे ही यह खबर सामने आई गिफ्ट निफ्टी ढाई फीसदी तक चढ़ गया और 650 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 25786 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में 3 फरवरी को मार्केट में बड़ी रैली की उम्मीद जताई जा रही है।

    कल कहां खुल सकता है बाजार?

    भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील से जुड़ी यह खबर शेयर बाजार में जोश भरने वाली होगी। 25 फीसदी से टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने से घरेलू और विदेशी निवेशकों को बड़ी राहत मिलेगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो निफ्टी के लिए 25,400-25,500 का लेवल एक बड़ा रेजिस्टेंस है। चूंकि, यूएस टैरिफ में कमी एक बड़ी खबर है इसलिए निफ्टी कल सुबह इस लेवल को तोड़कर ऊपर की ओर खुल सकता है। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी अभी करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ 25850 के स्तर पर पहुंच गया है।

    किन शेयरों में दिखेगी तेजी?

    भारतीय सामानों पर टैरिफ कम होने से सबसे ज्यादा फायदा ऑटो एंसिलरी, टेक्सटाइल्स, डायमंड और सी-फूड्स से जुड़ी कंपनियों को होगा, जो अमेरिका में सामानों का निर्यात करती है।

    ऑटो एंसिलरी में भारत फोर्ज, संवर्धन मदरसन सुमी और सोना कॉमस्टार के शेयर

    टेक्सटाइल्स सेक्टर में गोकलदास एक्सपोर्ट, केपीआर मिल, वेल्सपन लिविंग, अरविंद, पर्ल ग्लोबल, काइटेक्स गारमेंट्स के शेयर शामिल हैं।

    डायमंड एंड जेम्स शेयरों में टाइटन, कल्याण ज्वैलर्स, सेनको गोल्ड और राजेश एक्सपोर्ट समेत अन्य कंपनी के शेयर तेजी दिखा सकते हैं।

    सीफूड्स के बिजनेस से जुड़ी कंपनियों में अवंती फीड्स, एपेक्स फ्रोजन फूड्स और वॉटरबेस भी बड़ी तेजी दिखा सकते हैं।

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)