Tata पर ट्रम्प टैरिफ ने गिराई गाज! TCS को सबसे ज्यादा नुकसान; जानें टाटा मोटर्स, ट्रेंट और Voltas का हाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ (Donald Trump Tariffs) के कारण दुनिया भर में IT सर्विस की मांग कम हो गई है जिससे निवेशकों में डर का माहौल है। इसका सबसे बुरा असर टाटा समूह पर पड़ा है जिसके मार्केट कैप में सितंबर की ऊंचाई से 120 अरब डॉलर की कमी आई है।

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने जब से टैरिफ (Trump Tariffs) की तान छेड़ी है तब से दुनिया भर में IT सर्विस की डिमांड सुस्त हो गई है। इसने निवेशकों के बीच अमेरिका के ट्रेड पॉलिसी को लेकर (US Trade Policy) डर का माहौल बना दिया है। बाजारों में भी इसकी अचानक प्रतिक्रिया देखी गई है। वहीं इस झटके का सबसे ज्यादा खामियाजा टाटा समूह को भुगतना पड़ रहा है। मानों डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार ने Tata Group पर गाज गिरा दी हो!
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारत के सबसे बड़े समूह का कुल मार्केट कैप सितंबर के अपने ऊंचाई से 120 अरब डॉलर (करीब 10,52,196 करोड़ रुपये) कम हो गया है।
टाटा समूह का जहां उस समय 415 अरब डॉलर (करीब 36,38,844 करोड़ रुपये) के वैल्यूएशन पर हुआ करता था, वहीं अब इसका वैल्यूएशन 296 अरब डॉलर (करीब 25,95,416 करोड़ रुपये) ही बचा है। यह आंकड़ा ब्लूमबर्ग के हवाले से बताया गया है। जिसके मुताबिक यह गिरावट पिछले 11 महीनों में देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: TATA के स्वाभिमान ने दिया था भारत को पहला 5-स्टार होटल, 122 साल पहले 6 रुपए वाले रूम में भी मिलता था AC
टाटा की IT कंपनी TCS को कितना नुकसान
समूह की सबसे बड़ी कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला है, यह पिछले साल सितंबर से मार्केट वैल्यू में करीब 70 अरब डॉलर (करीब 6,13,781 करोड़ रुपये) का नुकसान उठा रहा है।
टाटा मोटर्स को कितना नुकसान
टाटा समूह के बाजार पूंजीकरण में गिरावट में दूसरा सबसे बड़ा योगदान देने वाला टाटा मोटर्स है, जिसमें लगभग 21 अरब डॉलर ( करीब 184134 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। साथ में, इन दोनों कंपनियों का पिछले वर्ष के बाजार मूल्य में कुल गिरावट का लगभग 75% हिस्सा है। समूह की अन्य कंपनियों, जैसे ट्रेंट और वोल्टास ने भी पर्याप्त गिरावट देखी है।
ट्रेंट-वोल्टास को कितना हुआ नुकसान
ट्रेंट का बाजार पूंजीकरण 9.5 अरब डॉलर घटकर 21.5 अरब डॉलर हो गया, जबकि वोल्टास में 2.6 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई, जिससे इसका वर्तमान मूल्यांकन लगभग 5 अरब डॉलर रह गया।
डेटा यह दिखाता है कि लगभग सभी टाटा समूह की कंपनियों ने वर्ष की शुरुआत से निगेटिव रिटर्न दिया है, जिनमें से सात में 20% से 30% के बीच गिरावट आई है।
इन कंपनियों में दिखी तेजी
इस बड़ी गिरावट के बीच टाटा ग्रुप की Rallis India के शेयर जनवरी से अब तक 27% उछले हैं। इसके अलावा Tata Steel का शेयर 16 फीसदी उछला है। Tata Consumer Products का शेयर 16.4 फीसदी और Titan में 5.1% की तेजी देखने को मिली है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।