EPFO Pension: पेंशन पर बड़ी खबर! न्यूनतम पेंशन ₹7500 करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे पेंशनभोगी
EPFO Pension: ईपीएफओ पेंशनर्स 9 मार्च से दिल्ली के जंतर-मंतर पर तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन करेंगे। उनकी मुख्य मांग न्यूनतम मासिक पेंशन को 1,000 रुपये स ...और पढ़ें
-1772879848706_m.webp)
EPFO Pension: पेंशन पर बड़ी खबर! न्यूनतम पेंशन ₹7500 करने की मांग को लेकर 3 दिन प्रदर्शन करेंगे पेंशनभोगी
नई दिल्ली। EPFO Pension: ईपीएफओ पेंशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एम्प्लॉई पेंशन स्कीम 1995 (EPS-95) के तहत आने वाले पेंशनर्स न्यूनतम पेंशन को लेकर प्रोटेस्ट करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार पेंशनर्स 9 मार्च से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर तीन दिन का प्रोटेस्ट करेंगे।
PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार पेंशनर्स मिनिमम मंथली पेंशन को अभी के 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये (EPFO Minium Pension) करने की मांग करेंगे। यह विरोध EPS 95 नेशनल एजिटेशन कमेटी ने बुलाया है, जिसका नेतृत्व इसके नेशनल प्रेसिडेंट कमांडर अशोक राउत कर रहे हैं।
इनसे की गई अपील
एक बयान के मुताबिक, केंद्र और राज्य सरकार के पब्लिक सेक्टर के उपक्रमों, कोऑपरेटिव और प्राइवेट सेक्टर, मिलों और मीडिया संस्थानों के करीब 8.1 मिलियन पेंशनर्स पिछले नौ सालों से अपनी मांगें उठा रहे हैं।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार नेशनल एजिटेशन कमिटी ने कहा कि प्रधानमंत्री, सभी केंद्रीय मंत्रियों और सभी दलों के सांसदों से अपील की गई है, लेकिन सरकार बुजुर्ग पेंशनभोगियों की पुकार की अनदेखी कर रही है।
इसमें कहा गया कि 30 से 35 साल की सेवा के दौरान ईपीएफओ के साथ नियमित रूप से पेंशन अंशदान जमा करने के बाद भी पेंशनभोगियों को अभी भी औसतन 1171 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है।
समिति ने आरोप लगाया कि इतनी कम पेंशन और मुफ्त चिकित्सा देखभाल की कमी के कारण देश भर में हर दिन औसतन 200-250 पेंशनभोगियों की असामयिक मृत्यु हो रही है। बयान में कहा गया कि निरंतर उपेक्षा से नाराज होकर पेंशनभोगी संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत में 9, 10 और 11 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
सभी राज्यों के पेंशनर्स विरोध प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में सभी राज्यों के पेंशनर्स के शामिल होने की उम्मीद है, जबकि अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के सांसद भी शामिल हो सकते हैं। पेंशनर्स की मुख्य मांगों में कम से कम 7,500 रुपये महीने की पेंशन के साथ महंगाई भत्ता और पेंशनर्स और उनके जीवनसाथी के लिए मुफ्त मेडिकल केयर शामिल हैं।
उन्होंने यह भी मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर, 2022 के फैसले के मुताबिक, सभी योग्य पेंशनर्स को ज्यादा पेंशन का फायदा बराबर मिले। इसके अलावा, जिन पेंशनर्स को EPS-95 स्कीम से बाहर रखा गया था, उन्होंने 5,000 रुपये महीने की पेंशन मांगी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।