EPFO PF Interest : खाते में कब आएगा 8.25% ब्याज, 5 लाख, 10 लाख, 50 लाख से 1 करोड़ PF पर कितना मिलेगा ब्याज?
PF Interest Credit News: EPFO 3.4 करोड़ खातों में वित्त वर्ष 2025-26 का 8.25% ब्याज 15 जुलाई तक जमा करना शुरू कर सकता है, जो इस बार पहले की तुलना में ...और पढ़ें
-1783594904931_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मेंबर हैं और अपने EPF खाते में ब्याज का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। ईपीएफओ वित्त वर्ष 2025-26 का 8.25% ब्याज (EPFO Interest Credit) करीब 34 करोड़ खातों में 15 जुलाई तक जमा करना शुरू कर सकता है। इस बार ब्याज का भुगतान पहले की तुलना में काफी जल्दी हो रहा है। पहले यह प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर तक चलती थी।
EPFO इस बार 1.44 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का ब्याज अपने नए केंद्रीकृत आईटी सिस्टम (EPFO Centralized IT system) के जरिए खातों में ट्रांसफर करेगा। वित्त मंत्रालय भी 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे चुका है। लगातार तीसरे साल ब्याज दर 8.25% ही रखी गई है।
5-10, 50 लाख और 1 करोड़ पर कितना मिलेगा ब्याज?
अब सवाल यह है कि अगर आपके खाते में 5 लाख, 10 लाख, 50 लाख और 1 करोड़ रुपए जमा हैं तो उस पर ब्याज कितना मिलेगा? तो चलिए समझते हैं पूरा कैलकुलेशन:
यहां ध्यान देने वाली बात है कि यह कैलकुलेशन इस आधार पर है कि पूरे वित्त वर्ष में आपके PF बैलेंस में कोई बदलाव नहीं हुआ। वास्तविक ब्याज मासिक रनिंग बैलेंस, हर महीने के योगदान, निकासी और ट्रांसफर के आधार पर तय होता है।
यह भी पढ़ें- EPFO के 3.4 करोड़ सदस्यों के लिए बड़ा अपडेट, PF ब्याज जमा होना शुरू; इस दिन तक ऑनलाइन चेक कर सकेंगे बैलेंस
खबरें और भी
कैसे होता है ब्याज का कैलकुलेशन?
- EPFO के मुताबिक, ब्याज की गणना आपके EPF खाते के मासिक रनिंग बैलेंस पर की जाती है।
- कर्मचारी और कंपनी की ओर से हर महीने जमा होने वाली राशि भी इसमें शामिल होती है।
- अगर साल के दौरान निकासी या ट्रांसफर हुआ है तो ब्याज की राशि अलग हो सकती है।
- FY 2025-26 का ब्याज 31 मार्च 2026 तक के बैलेंस के आधार पर जोड़ा जाएगा और इसकी एंट्री पासबुक (epf passbook) में दिखाई देगी।
ब्याज मिला या नहीं तो ऐसे करें चेक
अगर जानना चाहते हैं कि आपके खाते में ब्याज आया है या नहीं, तो पहले आपका UAN एक्टिव होना चाहिए।
- स्टेप 1: EPFO Member Passbook Portal पर जाएं।
- स्टेप 2: UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग इन करें।
- स्टेप 3: आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP से पहचान सत्यापित करें।
- स्टेप 4: View Passbook पर क्लिक करके नया बैलेंस और ब्याज की एंट्री देखें।
अगर ब्याज अभी तक नहीं दिख रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आपकी KYC डिटेल्स अपडेट हों, क्योंकि अधूरी KYC की वजह से ब्याज क्रेडिट और क्लेम प्रोसेस में देरी हो सकती है।