EPFO Withdrawal Rules को लेकर आया बड़ा अपडेट, UPI से भी निकाल जाएंगे पैसे; इस दिन से होगी शुरुआत
EPFO Withdrawal Rules: ईपीएफओ निकासी नियमों में बड़ा अपडेट आया है, जिसमें यूपीआई के जरिए पैसे निकालने की सुविधा मई में शुरू हो सकती है। ईपीएफओ 3.0 के ...और पढ़ें

EPFO Withdrawal Rules: आज लगभग हर नौकरी पेशा व्यक्ति की सैलरी का कुछ हिस्सा पीएफ खाते में जमा होता है। आमतौर पर पीएफ का पैसा 60 साल या रिटायर होने पर मिलता है। लेकिन कुछ स्थिति में आपको ये पैसे पहले भी मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में बहुत समय से यह चर्चा चल रही है कि ईपीएफओ का पैसा बहुत जल्द यूपीआई (UPI EPFO Withdrawal) के जरिए भी निकाला जा सकेगा।
लेकिन यह काम कब तक पूरा होगा, इसे लेकर कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से इससे जुड़ी एक नई तारीख सामने आई है। पहले यह कहा जा रहा था कि मार्च तक यूपीआई सर्विस की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
UPI EPFO Withdrawal कब होगी शुरुआत?
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ईपीएफओ से जुड़ी यूपीआई सर्विस की शुरुआत मई में हो सकती है। हालांकि इसे लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
EPFO Withdrawal Rules: कितना पैसा निकाल पाएंगे?
ईपीएफओ 3.0 लागू होते ही निकासी अमाउंट में बढ़ोतरी आएगी। ईपीएफओ 3.0 के तहत अब कर्मचारियों को निकासी पर ज्यादा पैसे मिलेंगे। मौजूदा समय में निकासी पर कर्मचारियों को केवल अपने द्वारा जमा किए गए पैसे और ब्याज मिलता है। ईपीएफओ 3.0 लागू होते ही कर्मचारियों को कंपनी द्वारा जमा किए गए पैसे और ब्याज भी मिलेगा। इस तरह से अमाउंट बढ़ जाएगा।
इसके साथ ही अब कर्मचारी नौकरी छोड़ने पर 75 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं। इसके साथ ही अगर नौकरी छोड़ते हुए एक साल हो जाए तो बाकी का बचा 25 फीसदी पैसा भी आप निकाल पाएंगे। इसके साथ ही ईपीएफओ से जुड़े कई और नियम भी लागू हुए हैं।
ईपीएफओ 3.0 के तहत सरकार की यह कोशिश है कि ईपीएफओ के तहत मिलने वाली सेवाओं को और सुविधाजनक बनाया जाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।