ऊन, कीवी, सेब... ये चीजें हो जाएंगी सस्ती! अब न्यूजीलैंड से भी होगा फ्री में ट्रेड; भारत से है 11523 करोड़ रुपये का व्यापार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर चौथे दौर की बातचीत पूरी हो गई है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड के निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की। इस समझौते के बाद ऊन, कीवी और सेब जैसी चीजें सस्ती हो सकती हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच 1.3 अरब डॉलर का व्यापार हुआ, जो पिछले साल से 49% अधिक है।

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड डील (FTA) के लिए चौथे दौर की बातचीत शुक्रवार को पूरी हो गई है। दोनों पक्षों ने इसको बहुत जल्द ही अंतिम रूप देने की दिशा में काम करने को लेकर सहमति जताई है। इस समय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल न्यूजीलैंड में ही हैं। उन्होंने इस के व्यापारिक समझौते के लिए वहां के निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के साथ चर्चा की है।
गोयल के सोशल मीडिया की पोस्ट के मुताबिक भारत-न्यूजीलैंड एफटीए वार्ता का चौथा दौर वस्तु बाजार पहुंच, सेवाओं, आर्थिक व तकनीकी सहयोग और निवेश के अवसरों पर केंद्रित रहा है।
उन्होंने कहा, ''हम भारत और न्यूजीलैंड के बीच बढ़ते रणनीतिक व आर्थिक संगम के अनुरूप एक संतुलित, व्यापक तथा पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को शीघ्र पूरा करने की दिशा में काम करने के लिए तत्पर हैं।''
भारत न्यूजीलैंड से क्या-क्या खरीदता है?
| उत्पाद | उदाहरण |
| ऊन (Wool) | कच्ची ऊन और ऊनी उत्पाद (वस्त्रों के लिए) |
| लोहा और स्टील (Iron & Steel) | प्राथमिक लोहा, स्टील के सामान और मिश्रधातु |
| फल और मेवे (Fruits & Nuts) | कीवी फल, सेब, मेवे (जैसे बादाम) |
| एल्यूमिनियम (Aluminium) | प्राथमिक एल्यूमिनियम और अकार्बनिक रूप |
| डेयरी उत्पाद (Dairy Products) | दूध पाउडर, मक्खन, पनीर |
| लकड़ी और लॉग (Wood & Logs) | लकड़ी और चीरने वाली लकड़ी |
| मांस उत्पाद (Meat Products) | बीफ, लैंब और प्रसंस्कृत मांस |
न्यूजीलैंड व्यापार में जोरदार इजाफा
न्यूजीलैंड से 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 1.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा। न्यूजीलैंड ने भारत को 0.84 बिलियन डॉलर का निर्यात किया, जबकि भारत से 0.91 बिलियन डॉलर का आयात हुआ। भारत के प्रमुख आयात न्यूजीलैंड से ऊन, लोहा-स्टील, फल-मेवे (कीवी, सेब), एल्यूमिनियम, डेयरी उत्पाद, लकड़ी, मांस रहा। न्यूजीलैंड में लगभग 8,000 भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं। IIT दिल्ली-NZ सेंटर: कैंसर, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स जैसे 10 शोध परियोजनाओं पर काम।
वहीं भारत से प्रमुख निर्यात में दवाइयां, मशीनरी, वस्त्र, कीमती पत्थर जैसी चीजें रही है।
पिछले 5 सालों में कितना बढ़ा-घटा ट्रेड
| वर्ष | कुल व्यापार (अरब $) |
| 2023 | 1.75 |
| 2022 | 1.5 |
| 2021 | 1.55 |
| 2020 | 1.67 |
| 2019 | 1.97 |
सोर्स- MEA
वित्त वर्ष 2024-25 में न्यूजीलैंड के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार 1.3 अरब डॉलर (करीब 11523 करोड़ रुपये) रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 49 फीसदी अधिक है।
न्यूजीलैंड का औसत आयात शुल्क मात्र 2.3 प्रतिशत है। मुक्त व्यापार समझौते में, दो देश अपने बीच व्यापार की जाने वाली अधिकतम वस्तुओं पर सीमा शुल्क को या तो काफी कम कर देते हैं या समाप्त कर देते हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड से आने ठंड के लिए आने वाले ऊन, कीवी, सेब आदि वस्तुएं पर फ्री ट्रेड की वजह से यह सस्ती हो जाएंगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।