सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Blinkit से मंगाया दही खाकर अस्पताल पहुंचा शख्स, ग्राहक के बीमार होने पर FSSAI का कड़ा एक्शन; मांगा जवाब

    Updated: Sun, 31 May 2026 11:35 PM (IST)

    खाद्य नियामक FSSAI ने ब्लिंकिट से स्पष्टीकरण मांगा है, क्योंकि एक व्यक्ति ब्लिंकिट से मंगाया दही खाकर बीमार पड़ गया था। FSSAI को ब्लिंकिट के माध्यम से ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    FSSAI ने ब्लिंकिट से एक व्यक्ति की शिकायत पर स्पष्टीकरण मांगा है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने रोजमर्रा के सामान की त्वरित आपूर्ति करने वाली कंपनी ब्लिंकिट से एक व्यक्ति की शिकायत पर स्पष्टीकरण मांगा है, जो इस ऑनलाइन मंच से मंगाए दही का सेवन करने के बाद कथित तौर पर बीमार पड़ गया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

    एक व्यक्ति से लिखित शिकायत प्राप्त हुई

    सूत्रों ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को एक व्यक्ति से लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी कि वह ‘ई-कॉमर्स’ मंच ब्लिंकिट से खरीदे गए दही का सेवन करने के बाद कथित तौर पर बीमार पड़ गया और उसे चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी। एफएसएसएआई में दर्ज शिकायत के साथ मेडिकल रिपोर्ट भी संलग्न की गई।

    दही खाने के कुछ ही समय बाद पेट में तेज दर्द

    सूत्रों के अनुसार, ब्लिंकिट के माध्यम से दही मंगवाने वाले एक व्यक्ति से शिकायत मिलने के बाद एफएसएसएआई ने 29 मई को कंपनी के संचालन प्रभारी के अलावा ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को पत्र लिखा। सूत्रों ने बताया कि शिकायतकर्ता को दही खाने के कुछ ही समय बाद पेट में तेज दर्द और अतिसार हो गया।

    सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से कई शिकायतें मिलीं

    सूत्रों के अनुसार, एफएसएसएआई को सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से कई शिकायतें मिलीं, जिनमें विक्रेताओं द्वारा ब्लिंकिट ई-कॉमर्स मंच के जरिए खराब भोजन की आपूर्ति के संबंध में शिकायतें शामिल हैं।

    खबरें और भी

    एफएसएसएआई ने ब्लिंकिट को स्पष्टीकरण देने और एक व्यापक कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

    अपने पत्र में प्राधिकरण ने इस बात पर भी जोर दिया है कि ई-कॉमर्स खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का अनुपालन करना चाहिए। इसमें यह भी बताया गया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 26 और धारा 27 में यह प्रावधान है कि खाद्य व्यवसाय संचालक अपने द्वारा निर्मित, भंडारित या वितरित किसी भी खाद्य पदार्थ की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होगा।

    इस महीने की शुरुआत में, एफएसएसएआई ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेचे जाने वाले अंडों की खराब गुणवत्ता के बारे में की गई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए ब्लिंकिट को एक और नोटिस भेजा था।

    भाषा इनपुट के साथ