ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट से इस वक्त का बड़ा अपडेट, बिटकॉइन $67,000 के स्तर पर पहुंचा
ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप $2.31 ट्रिलियन पर पहुंच गया है, जिसमें बिटकॉइन $67,000 पर रिकवर हुआ है। वैश्विक इक्विटी बाजार की कमजोरी और कच्चे तेल की बढ ...और पढ़ें

फाइल फोटो
ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप $2.31 ट्रिलियन पर पहुंच चुका है, यानी पिछले 24 घंटों में करीब 0.54% की मजबूती दर्ज हुई है। Bitcoin और बाकी ऑल्टकॉइन्स ने ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स की चाल को ही फॉलो किया। वीकेंड पर दबाव दिखा, हल्की गिरावट आई, लेकिन पिछले 24 घंटों में शानदार रिकवरी, करीब 1.98% की तेजी के साथ बिटकॉइन $67,000 के स्तर पर ट्रेड करता दिख रहा है।
अब ज़रा ग्लोबल संकेत समझिए
Nikkei में करीब 8% की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये साफ संकेत है कि इक्विटी मार्केट्स में सेंटीमेंट कमजोर हो रहा है और उसका असर क्रिप्टो मार्केट पर भी साफ दिख रहा है।
ऊपर से जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों में 66% की जबरदस्त उछाल आई है। महंगा क्रूड मतलब महंगाई का दबाव और जब महंगाई का दबाव बढ़ता है तो रिस्की एसेट क्लास जैसे क्रिप्टो पर निवेशक थोड़ा संभलकर कदम रखते हैं।
लेकिन अब पॉज़िटिव ट्रिगर्स भी समझ लीजिए
पिछले हफ्ते बिटकॉइन ने $70,000 का रेजिस्टेंस पार किया था। अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर US में लिक्विडिटी कंडीशन्स उम्मीद के मुताबिक रहीं, तो $70K का स्तर फिर से छूना मुश्किल नहीं होगा। सबसे दिलचस्प बात पिछले दो हफ्तों में स्पॉट ETF में लगातार पैसा आ रहा है।Bitcoin स्पॉट ETF में पिछले हफ्ते $568.45 मिलियन का इनफ्लो और Ethereum स्पॉट ETF में $23.56 मिलियन का इनफ्लो दर्ज हुआ।
यानि बड़े निवेशक अभी भी गिरावट में खरीदारी कर रहे हैं जो मार्केट के लिए मजबूत सपोर्ट का काम कर सकता है।
फिलहाल $67K का स्तर मजबूत सपोर्ट बनता दिख रहा है। ETF इनफ्लो से सेंटीमेंट को सहारा मिल रहा है और बड़ी गिरावट फिलहाल रुकती नजर आ रही है।
अगर यहां से और गिरावट आती है, तो मार्केट का मूड तेजी से बिगड़ सकता है और निवेशकों का भरोसा डगमगा सकता है।
तो निवेशकों के लिए सलाह, वोलैटिलिटी हाई है, लेकिन स्मार्ट मनी की चाल पर नजर रखिए।
(निश्चल शेट्टी WazirX के संस्थापक हैं, जो भारत के प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है। वे Web3 इकोसिस्टम में एक प्रमुख आवाज़ हैं और भारत में ब्लॉकचेन-नेटिव प्रोडक्ट डेवलपमेंट को लगातार बढ़ावा देते रहे हैं।)
(डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जागरुकता के लिए है और किसी भी प्रकार से क्रिप्टो में निवेश की सलाह नहीं है। क्रिप्टो में निवेश जोखिमभरा है। भारत में क्रिप्टो निवेश अविनियमित है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं होगा।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।