सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इजरायल में सोने-चांदी का दाम कितना? भारत के मुकाबले सस्ता या महंगा; चेक करें रेट

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 10:28 AM (IST)

    इजरायल में सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक बाजार के अनुरूप तय होती हैं, जहाँ लोग इन्हें निवेश और आभूषण दोनों के लिए खरीदते हैं। वर्तमान में, इजरायल में 1 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भारत के मुकाबले इजरायल में सोना-चांदी सस्ता

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। इजरायल में सोने-चांदी की खरीदारी लोग ज्वैलरी के साथ-साथ निवेश के लिए भी करते हैं। माना जाता है कि इजरायली लोग अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए इन कीमती धातुओं में निवेश करते हैं। इजरायल के बाजार में सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक बाजार के अनुसार तय होती हैं, और वहां के निवेशक इन धातुओं की खरीदारी करने के लिए उत्सुक रहते हैं। इजरायल के शहरों जैसे कि तेल अवीव और येरुशलम में सोने-चांदी के कई बाजार हैं, जहां लोग इन धातुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इजरायल में सोने-चांदी का दाम (Gold-Silver Price in Israel) कितना है।

    कितना है चांदी का दाम? (Silver Price in Israel)

    गोल्ड प्राइस के अनुसार इजराइल में 1 ग्राम चांदी का रेट 8.8 इजरायली शेकेल है। वहीं इजरायल में एक किलो चांदी का रेट करीब 8892 इजरायली शेकेल है। इजरायल की करेंसी भारतीय रुपये के मुकाबले मजबूत है। इस समय 1 रुपया 29.41 इजरायली शेकेल के बराबर है।
    इस तरह 8,892 इजरायली शेकेल, जो कि वहां एक किलो चांदी का दाम है, भारतीय करेंसी में 2,61,475 रुपये बनते हैं। इजरायल में एक ग्राम चांदी का रेट भारतीय करेंसी में 258.77 रुपये के बराबर है। वहीं भारत में इस समय 1 किलो चांदी का रेट 2.65 लाख रुपये है।

    सोने का क्या है रेट? (Gold Price in Israel)

    इजरायल में 1 ग्राम सोने का रेट 516 इजरायली शेकेल है, जो भारतीय करेंसी में 15173.34 रुपये बनते हैं। वहीं इजरायल में 10 ग्राम सोने का रेट 5160 इजरायली शेकेल है, जो भारतीय करेंसी में 1,51,733.43 रुपये बनेंगे। वहीं भारत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 1.59 लाख रुपये है।
    ये रेट बताते हैं कि भारतीय करेंसी में भारत में सोने और चांदी का रेट इजरायल के मुकाबले ज्यादा है।

    कीमतों में रियल-टाइम बदलाव

    ग्लोबल सप्लाई/डिमांड, करेंसी में उतार-चढ़ाव (डॉलर-शेकेल), और महंगाई के आधार पर इजरायल में सोने-चांदी की कीमतें रियल-टाइम में ऊपर-नीचे होती रहती हैं। वहीं इजराइल में अकसर आर्थिक या जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के समय में सोने को एक सेफ-हेवन एसेट के तौर पर देखा जाता है, जो पूरी दुनिया में चलने वाले ट्रेंड जैसा ही है।

    ये भी पढ़ें - बांग्लादेश में सोने-चांदी का दाम कितना? भारत के मुकाबले सस्ता या महंगा; चेक करें रेट

    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें