सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकारी कर्मचारियों की जहां है पोस्टिंग अब वहीं से मिल जाएगा होम लोन, सरकार ने लॉन्च किया गृह सुगम पोर्टल

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 07:26 PM (IST)

    राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) ने सरकारी और रक्षा कर्मचारियों के लिए 'गृह सुगम' पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल उन्हें अपनी वर्तमान पोस्टिंग से ही डिजिटल र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सरकारी कर्मचारियों की जहां है पोस्टिंग अब वहीं से मिल जाएगा होम लोन, सरकार ने लॉन्च किया गृह सुगम पोर्टल

    नई दिल्ली। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। खबर होम लोन से जुड़ी है। दरअसल, सरकारी संस्था नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) ने 'गृह सुगम' नाम का पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल रक्षा/सरकारी कर्मचारियों को वहीं से होम लोन (Home Loan) की सुविधा देगा जहां उनकी पोस्टिंग है।

    उदाहरण के तौर पर समझ तो मान लीजिए राम CRPF यानी सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी पोस्टिंग इस समय जम्मू कश्मीर में है। उन्हें घर बनाने के लिए होम लोन चाहिए। अब ऐसे में नेशनल हाउसिंग बैंक का 'गृह सुगम' राम की मदद करेगा। राम को जम्मू कश्मीर से ही होम लोन की मंजूरी मिल जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बिकी RCB, खरीदा बिड़ला ने; शेयर मार्केट में फायदा हो गया LSG के संजीव गोयनका को, 20% तक भागे शेयर

    'गृह सुगम' पोर्टल डिजिटल लेंडिंग को अपनाने और वित्तीय समावेशन को गति देगा। यह हाउसिंग लोन तक बेहतर पहुंच के माध्यम से घर के मालिकाना हक को बढ़ाने में मदद करेगा। इससे किफायती और टिकाऊ हाउसिंग फाइनेंस को बढ़ावा देने के मिशन को मजबूती मिलेगी।

    क्या है गृह सुगम पोर्टल की खासियत?

    गृह सुगम पोर्टल की मुख्य खासियत यह है कि इस पोर्टल के जरिए से रक्षा कर्मी, अर्धसैनिक बलों के सदस्य, सरकारी कर्मचारी (राज्य और केंद्र) अपनी-अपनी प्रशासनिक इकाइयों के माध्यम से डिजिटल रूप से हाउसिंग लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी पोर्टल के जरिए उन्हें लोन की मंजूरी मिल जाएगी। इतना ही नहीं उनका लोन भी इसी पोर्टल के जरिए प्रोसेस हो जाएगा।

    अगर आप भी एक सरकारी कर्मचारी हैं और होम लोन लेना चाहते हैं तो आप इस पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बैंक या फिर लेंडर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    इस पोर्टल के जरिए आप अलग-अलग बैंक और होम लोन देने वाली वित्तीय संस्थाओं को खोज सकते हैं और इंटरेस्ट रेट को भी कंपेयर कर सकते हैं। अगर आपको कुछ पूछना है तो इस पोर्टल में चैट के जरिए आप अपने सवालों के जवाब जान सकते हैं।

    तुलना करके कर सकते हैं चुनाव

    इस पोर्टल पर बहुत कम जानकारी देकर होम लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन को बाद में रजिस्टर्ड लोन देने वाली संस्थाओं को भेज दिया जाता है। लोन देने वाली संस्थाएं अपना सबसे अच्छा प्रस्ताव देंगी, जिसकी तुलना करके लोन आवेदक उसे स्वीकार कर सकता है। 

    आप इस लिंक https://gruhsugam.nhbonline.org.in/ पर क्लिक करके इस पोर्टल पर जा सकते हैं।