सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mukhyamantri Awas Yojana: गुरुग्राम में घर लेने का आखिरी मौका, किन्हें मिलेगा फायदा; कैसे करें अप्लाई?

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 02:44 PM (IST)

    अगर आप गुरुग्राम में घर लेने का प्लान बना रहे हैं तो ये सरकारी स्कीम आपके लिए सुनहरा मौका लाई है। आज गुरुग्राम की मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (Mukhyam ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अगर आप गुरुग्राम में घर लेने का प्लान बना रहे हैं तो ये सरकारी स्कीम आपके लिए सुनहरा मौका लाई है। आज गुरुग्राम की मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना में अप्लाई करने का आखिरी दिन है। इस स्कीम के तहत जरूरतमंद लोगों को सरकार किफायती घर उपलब्ध कराती है। आइए जानते हैं कि आप इसमें कैसे अप्लाई कर सकते हैं। 

    सबसे पहले जानते हैं कि आप कैसे मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बुकिंग कर सकते हैं। 

    कैसे करें बुकिंग?

    • सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
    • यहां आपको Booking for EWS Flat का ऑप्शन मिल जाएगा, इस पर किल्क करें। 
    • अब आपको यहां वही मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जो फॉर्म में लिखा गया हो। 
    • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करें। 
    • अब बुकिंग की डिटेल्स खुलेगी, यहां मांगी गई जानकारी भर, 10 हजार रुपये की भुगतान राशि भरें। 
    • अंत में आपको Acknowledgement Slip मिलेगा, इसे डाउनलोड कर लें। 

    इस स्कीम के तहत क्या मिलता है?

    • इस योजना के तहत 50 से 125 वर्ग मीटर के EWS Plots मिलते हैं। 
    • इन फ्लैट्स की कीमत 600 रुपये वर्ग मीटर तय की गई है। 
    • इसके अलावा इस योजना के तहत आपको 200 से 400 वर्ग फीट के EWS Flats भी मिलते हैं।