सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI, PNB, HDFC, ICICI... 3 साल की एफडी पर किसमें मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न, आपको कहां करना चाहिए निवेश?

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 04:51 PM (IST)

    एफडी एक भरोसेमंद निवेश विकल्प है। इसमें लोग लंबे समय से निवेश करते आए हैं। एफडी में पैसे डूबने का डर नहीं रहता। इसके साथ ही आपको गारंटी रिटर्न भी मिल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। एफडी एक भरोसेमंद निवेश विकल्प है। इसमें लोग लंबे समय से निवेश करते आए हैं। एफडी में पैसे डूबने का डर नहीं रहता। इसके साथ ही आपको गारंटी रिटर्न भी मिल जाता है। आज हम जानेंगे कि कौन-सा बैंक 3 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है?

    कौन-सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न?

    बैंक कितना रिटर्न?
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 6.30%
    पंजाब नेशनल बैंक 6.30%
    बैंंक ऑफ इंडिया 6.25%
    बैंक ऑफ बड़ौदा 6.25%
    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 6.25%

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार देश के मुख्य सरकारी बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक सबसे अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। ये दोनों ही बैंक 3 साल की एफडी में 6.30 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इसके साथ ही बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा 3 साल की एफडी पर 6.25 फीसदी का रिटर्न दे रहे हैं। 

    एफडी में निवेश करने के फायदे

    • सुरक्षित निवेश- एफडी में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। इसमें आपको पैसा डूबने का डर नहीं रहता। इसके साथ ही आपको चुने गए अवधि के अनुसार गारंटी रिटर्न मिल जाता है। 
    • अच्छा रिटर्न- एफडी निवेश पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा, वे आपकी अवधि पर निर्भर करता है। अगर आप लंबे समय के लिए एफडी में निवेश करते हैं तो आपको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलने के चांस होते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की वेबसाइट पर जाकर या बैंक कर्मचारी से ब्याज दर का पता कर लें। 
    • गारंटीड इनकम- क्योंकि एफडी सुरक्षित निवेश विकल्प है। इसलिए इसमें आपको गारंटी रिटर्न मिल जाता है। इस तरह से आप गारंटीड इनकम पा सकते हैं। 
    • पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन- पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन के लिए भी एफडी अच्छा विकल्प है। एक बेहतर पोर्टफोलियो वहीं है, जिसमें सुरक्षित और असुरक्षित स्कीम दोनों ही शामिल हो।