Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    राम की नगरी अयोध्या वाले हैं कितने अमीर, दिवाली से पहले जानिए यहां के लोगों के पास कितना धन?

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 02:48 PM (IST)

    Ayodhya Per Capita Income: अयोध्या, भगवान राम की जन्मभूमि, आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों से यहां की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। राम मंदिर के निर्माण के बाद आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है। अयोध्या में हो रहे आर्थिक विकास से लोगों का जीवन स्तर सुधर रहा है।

    Hero Image

    राम की नगरी अयोध्या वाले हैं कितने अमीर, दिवाली से पहले जानिए यहां के लोगों के पास कितना धन?

    नई दिल्ली। Ayodhya Per Capita Income: राम की नगरी अयोध्या इस समय चर्चा का केंद्र है। कारण है दीपावली। जी हां दिवाली आए और अयोध्या की बात न हो। ऐसा हो ही नहीं सकता। क्योंकि दीपों के इस त्योहार की शुरुआत मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या से ही हुई थी। 14 सालों का वनवास पूरा करके लौटे प्रभु श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण के आगमन पर अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्रेतायुग में शुरू हुई यह परंपरा आज भी जीवित है। इस दिन को हम भारतीय दीपावली के पर्व के रूप में मनाते हैं। इस पर्व पर हम अयोध्या की खूब चर्चा करते हैं लेकिन अयोध्या वासियों की चर्चा करना भूल जाते हैं। आज हम अयोध्यावासियों की चर्चा करेंगे और जानेंगे कि आखिर यहां के लोगों की प्रति व्यक्ति आय कितनी है।

    अयोध्यावासियों की प्रति व्यक्ति आय कितनी?

    अयोध्या को पहले फैजाबाद के नाम से जाना जाता था। साल 2018 में इसका नाम बदलकर इसे अयोध्या जिला कर दिया गया था। फैजाबाद यानी अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय जानने के लिए हमने कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश के Economics & Statistics विभाग से संपर्क किया। विभाग से हमने यूपी के सभी जिलों का डेटा मांगा था। विभाग ने जो डेटा शेयर किया है वह 2023-24 का प्रोविजनल डेटा है। आज से दो साल पहले यानी वित्त वर्ष 2023 की अगर हम बात करें तो अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय (Ayodhya Per Capita Income) 89629 रुपये (करंट प्राइस) है।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या, मथुरा और काशी में सबसे अमीर कौन? राम, कृष्ण या फिर शिव, किसकी नगरी अधिक धनवान; जानें नंबर वन कौन

    प्रति व्यक्ति आय के मामले में अयोध्या उत्तर प्रदेश में 28वें नंबर पर है। पर कैपिटा इनकम के मामले में यूपी का सबसे बड़ा जिला गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) है। गौतमबुद्ध नगर की प्रति व्यक्ति आय 1017758 रुपये है।

    वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान अयोध्या की जिला घरेलू उत्पाद (GDP) 11,081.24 करोड़ रुपये थी, जो उत्तर प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 0.94% है। हालांकि, प्रमुख बुनियादी ढाँचे के विकास और आध्यात्मिक पर्यटन में तेजी के कारण क्षेत्र के सकल घरेलू उत्पाद में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- संगमनगरी के इलाहाबादी या फिर शिवनगरी के काशी वाले, किसकी जेब में ज्यादा है पैसा; डेटा देख यकीन नहीं करेंगे आप