सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युद्ध के बीच महा-डील, मिडिल ईस्ट की IHC का बड़ा दांव...विदेशी हाथों में जा रही भारत की ये दिग्गज NBFC!

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 02:38 PM (IST)

    अबू धाबी की कंपनी IHC की सहयोगी एवेनिर इन्वेस्टमेंट, भारत की सबसे बड़ी NBFC सम्मान कैपिटल में 41.5% हिस्सेदारी हासिल करने जा रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    विदेशी कंपनी खरीद रही सम्मान कैपिटल में और हिस्सेदारी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) सम्मान कैपिटल (Sammaan Capital) अबू धाबी की कंपनी IHC (International Holding Company) की यूनिट बन गई है। बता दें कि IHC दुनिया की सबसे बड़ी निवेश कंपनियों में से एक और मिडिल ईस्ट की सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड होल्डिंग कंपनी है। मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच IHC की मार्केट कैप 22 लाख करोड़ है। IHC अपनी सहयोगी कंपनी, Avenir Investment RSC LTD (अवेनिर) के जरिए सम्मान कैपिटल की प्रमोटर बनने जा रही है, क्योंकि ये सम्मान कैपिटल में इक्विटी शेयरों और वारंट्स के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए 41.5% हिस्सेदारी हासिल करेगी।

    मिल गए 5,652 करोड़ रुपये

    सम्मान कैपिटल एक लिस्टेड स्मॉलकैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 12,388.57 करोड़ रुपये है। इसे इक्विटी शेयर और वारंट अलॉटमेंट के लिए आईएचसी से 5,652 करोड़ रुपये की पहली किश्त मिली है और वारंट्स के फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों में कंवर्ट करने पर 18 महीनों के अंदर अतिरिक्त 3,198 करोड़ रुपये मिलेंगे।

    63.3% हिस्सेदारी हो जाएगी

    Avenir 30 दिनों के अंदर ओपन ऑफर को पूरा करने पर काम करेगी। इस ऑफर में सम्मान कैपिटल के शेयरों के लिए फ्लोर प्राइस 139 रुपये तय किया गया है। ओपन ऑफर पूरा होने पर यह मानते हुए कि इस ऑफर में पूरी हिस्सेदारी खरीद ली जाएगी, IHC के पास Avenir के जरिए Sammaan Capital की 63.3% हिस्सेदारी होगी।

    कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस?

    • सम्मान कैपिटल एक लिस्टेड कंपनी है, जिसका शेयर सोमवार को 0.74 फीसदी चढ़कर 149.50 रुपये पर बंद हुआ
    • बीते 5 दिनों में ये 11.19 फीसदी चढ़ा है
    • 1 महीने में ये 2.50 फीसदी मजबूत हुआ है
    • 6 महीनों में ये 7 फीसदी फिसला है
    • 2026 में अब तक ये 3.64 फीसदी ऊपर गया है

    ये भी पढ़ें - PhysicsWallah के शेयर में तेजी की उम्मीद, JM Financial ने दिया ₹110 का टार्गेट; ₹162 से ₹87 पर आ गया भाव

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की राय नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)