Post Office की कमाई में आई 16% की तेजी, इनकम पहुंची 15 करोड़ के पार; कैसे आया ये उछाल?
Post Office Income: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषणा की कि वित्त वर्ष 2025-26 में डाक विभाग का राजस्व 16% बढ़कर 15,296 करोड़ रुपये हो गया ह ...और पढ़ें

Post Office Income: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार वार्षिक कारोबारी बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की। बातचीत के दौरान संचार मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की इनकम में 16 फीसदी की तेजी आई है। वित्त वर्ष 26 में डाग विभाग का राजस्व 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।
2000 करोड़ से ज्यादा बढ़ी इनकम
उन्होंने यह भी कहा कि यह वित्त वर्ष ‘ऐतिहासिक’ रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में विभाग का राजस्व 13,218 करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में बढ़कर 15,296 करोड़ रुपये हो गया।
आगे का क्या है प्लान?
उन्होंने कहा कि सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, नए ग्राहकों को जोड़ने और ग्राहकों के साथ ‘सिक्स सिग्मा’ स्तर के सेवा समझौतों को लागू करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे अगले वित्त वर्ष में और अधिक वृद्धि हासिल करने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा, “यह विभाग के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष रहा है। हमने इस साल तीन नए उत्पाद भी पेश किए। अब हमारा ध्यान सेवाओं के विस्तार, नए ग्राहकों के अधिग्रहण और सख्त ‘सिक्स सिग्मा’ सेवा मानकों के अनुरूप प्रदर्शन पर है, ताकि नए वित्त वर्ष में और भी बेहतर वृद्धि दर्ज की जा सके।”
संचार मंत्री ने कहा कि डाक विभाग ने लंबे समय बाद 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर हासिल की है और इस रफ्तार को आगे भी कायम रखने का प्रयास किया जाएगा।
कई स्मॉल सेविंग स्कीम करती है ऑफर
पोस्ट ऑफिस के जरिए केवल डाक पहुंचाने का काम नहीं होता। इसके जरिए कई तरह की सेविंग स्कीम्स ऑफर की जाती है। ये सभी स्कीम्स निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है। जैसे सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम वृद्ध लोगों के लिए डिजाइन की गई है। इसके जरिए उन्हें हर महीने एक निश्चित इनकम मिलती है। इसके साथ ही सेविंग भी हो जाती है।
इसी तरह सुकन्या समृद्धि योजना खास तौर पर लड़कियों के लिए डिजाइन की गई है। इसी तरह ही कई स्कीम्स पोस्ट ऑफिस द्वारा ऑफऱ की जाती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।