सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीनी को लेकर आई बड़ी खबर! उत्पादन अनुमान में 5.5% की गिरावट, क्या होली तक बढ़ेंगे दाम?

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 09:13 PM (IST)

    इस्मा ने 2025-26 के लिए भारत के चीनी उत्पादन अनुमान को 5.57% घटाकर 3.24 करोड़ टन कर दिया है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कम पैदावार इसका मुख्य कारण ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। उद्योग निकास इस्मा ने बुधवार को शीर्ष उत्पादक राज्यों... महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कम पैदावार का हवाला देते हुए कहा कि विपणन वर्ष 2025-26 के लिए भारत का चीनी उत्पादन का अनुमान 5.57 प्रतिशत घटाकर 3.24 करोड़ टन कर दिया गया है। कार्यकारी समिति की बैठक के बाद जारी किया गया तीसरा अग्रिम अनुमान, तीन करोड़ 43.5 लाख टन के दूसरे अनुमान के बाद आया है।

    प्रमुख राज्यों का अनुमानित उत्पादन (2025-26)

    राज्य उत्पादन (लाख टन में)
    महाराष्ट्र 106
    उत्तर प्रदेश 92.5
    कर्नाटक 48.4

    पिछले साल उत्पादन दो करोड़ 96.2 लाख टन का हुआ था। एथनॉल के लिए 31 लाख टन का उपयोग किये जाने के बाद, शुद्ध उपलब्धता वर्ष 2024-25 के दो करोड़ 61.2 लाख टन से बढ़कर दो करोड़ 93 लाख टन तक पहुंच जाएगी। इस्मा ने कहा कि 50 लाख टन के शुरुआती स्टॉक को मिलाकर, कुल 3.43 करोड़ टन की उपलब्धता, घरेलू खपत 2.83 करोड़ टन से कहीं ज़्यादा है।

    इस्मा ने 7,00,000 टन निर्यात और 53 लाख टन शेष बचने वाले स्टॉक का अनुमान लगाया है। महाराष्ट्र में शुद्ध उत्पादन 1.06 करोड़ टन, उत्तर प्रदेश में 92.5 लाख टन और कर्नाटक में 48.4 लाख टन होने का अनुमान है। सभी को संशोधित करके कम किया गया है लेकिन पिछले साल के स्तर से ऊपर बताया गया है।

    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें