सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    Leaders
    Budget Logo
    • Presented By

      SBI
    • Associate Sponsor

      SBI

    बस मोदी-ट्रंप की मुहर लगना बाकी! इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर आया बड़ा अपडेट, कॉमर्स सेक्रेटरी ने कहा...

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 06:37 PM (IST)

    कॉमर्स सेक्रेटरी ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता पूरा होने के बहुत करीब है। उन्होंने बताया कि हालांकि एक बड़े मुक्त व्यापार समझौते ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर 6 दौर की बातचीत हो चुकी है।

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (India-US Trade Deal) पिछले कुछ महीनों से जारी है और लगातार डोनाल्ड ट्रंप इस डील को लेकर पॉजिटिव बयान देते आ रहे हैं। इस बीच भारत के कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने कहा है कि इंडिया-यूएस के बीच ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट दिया है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता पूरा होने के बहुत करीब है, जो दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति का संकेत है।

    CNBC TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, राजेश अग्रवाल ने कहा कि हालांकि अमेरिका एक बड़ी अर्थव्यवस्था है, इसलिए एक बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को पूरा करने में अधिक समय लगेगा। वहीं, कॉमर्स सेक्रेटरी ने यह भी कहा कि कई अन्य देशों के साथ बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है और कुछ मुक्त व्यापार समझौतों के इस साल अंतिम रूप लेने की उम्मीद है।

    ट्रंप जता चुके हैं विश्वास

    राजेश अग्रवाल ने कहा कि ट्रेड डील जैसे समझौतों के लिए आपसी प्रयास आवश्यक हैं, और इसके लिए दोनों पक्षों का सहयोग जरूरी है। पिछले महीने, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के भविष्य के बारे में विश्वास व्यक्त किया था, और पीएम मोदी तारीफ करते हुए दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर पॉजिटिव नजरिया जाहिर किया था।

    उधर, बजट से पहले पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में भी कहा गया है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के लिए चल रही बातचीत के इस साल पूरा होने की उम्मीद है, जो व्यापारिक मोर्चे पर अनिश्चितता को कम करने में मदद कर सकती है।

    ये भी पढ़ें- तो क्या US Fed के बाद अब RBI भी नहीं घटाएगा ब्याज दर? गिरते रुपये और बॉन्ड मार्केट पर ले सकता है बड़े फैसले

    बता दें कि भारत और अमेरिका ट्रेड डील के लिए अब तक 6 दौर की वार्ता कर चुके हैं। दोनों देशों ने जल्द से जल्द समझौते पर पहुंचने के उद्देश्य से बातचीत जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।