India US Trade Deal: 'चाय, कॉफी से लेकर स्मार्टफोन, केला, अमरूद और आम तक पर 0 टैरिफ', पीयूष गोयल ने बताया किन सामानों पर शून्य टैरिफ
India US Trade Deal Live: भारत और अमेरिका ने एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया है, जिससे भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 18% तक कम हो गया है। अमेरिका ने रूसी तेल खरीद के कारण लगाए गए 25% अतिरिक्त शुल्क को भी हटा लिया है। यह समझौता व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते का हिस्सा है। भारत किसानों के हितों की रक्षा करेगा और अगले पांच वर्षों में 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी सामान खरीदने की योजना बना रहा है।
-1770451963720_m.webp)
India US Trade Deal Live: पेपर पर भी कम हो गया भारत पर टैरिफ, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान
नई दिल्ली। India US Trade Deal Live Updates: व्हाइट हाउस ने शनिवार, 6 फरवरी की देर रात घोषणा की कि अमेरिका और भारत ने आपसी और दोनों के लिए फायदेमंद ट्रेड पर एक "अंतरिम समझौते" के लिए एक फ्रेमवर्क को फाइनल कर लिया है। यह फ्रेमवर्क दोनों देशों के बीच लगभग एक साल की बातचीत के बाद एक औपचारिक सफलता है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर संयुक्त बयान शेयर किया, जिसमें बताया गया कि यह नया फ्रेमवर्क कितने बड़े मार्केट एक्सेस को खोल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत ने अमेरिका के साथ एक अंतरिम समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार किया है जो "भारतीय निर्यातकों के लिए $30 ट्रिलियन का बाजार खोलेगा।"
India US Trade Deal की पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें हमारा लाइव ब्लॉग
India US Trade Deal: इलेक्ट्रॉनिक्स, IP के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं: वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार (7 फरवरी, 2026) को कहा कि भारतीय सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और IP से जुड़े मामलों के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रही है, क्योंकि दोनों देशों ने घोषणा की है कि उन्होंने एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए फ्रेमवर्क को अंतिम रूप दे दिया है।
व्यापार समझौते के लिए अंतरिम समझौते पर अमेरिका-भारत के संयुक्त बयान में उन नॉन-टैरिफ बाधाओं को दूर करने की बात कही गई है जो द्विपक्षीय व्यापार को प्रभावित करती हैं।
India US Trade Deal Live : वैश्विक अर्थव्यवस्था को शक्ति प्रदान करेंगे भारत और अमेरिका
गोयल ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था $30 ट्रिलियन से अधिक हो जाएगी।
गोयल ने कहा कि हम जीएम खाद्य उत्पादों, अनाज, बाजरा, डेयरी, मांस, पशु खाद्य पदार्थों, शहद, माल्ट, ईंधन, स्टार्च के लिए इथेनॉल के लिए छूट सुनिश्चित करके किसानों की संवेदनशीलता को संतुलित करने में सक्षम हैं
India US Trade Deal Live: महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई में भारत, अमेरिका अहम पार्टनर
गोयल ने कहा कि अमेरिका और भारत रणनीतिक पार्टनर और सहयोगी हैं और PAX सिलिका का भी हिस्सा हैं, साथ ही बिना रुकावट सप्लाई के लिए वैकल्पिक स्रोत विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं।
India US Trade Deal: डिस्टिल्ड ग्रेन सॉल्युबल का अमेरिका से सीमित इंपोर्ट होगा
गोयल ने कहा कि भारत अमेरिका से होने वाले उन इंपोर्ट पर ड्यूटी घटाकर ज़ीरो करेगा, जिन पर वह पहले से ही इंपोर्ट पर निर्भर है।
गोयल के अनुसार, हमारे पोल्ट्री और पशुपालन सेक्टर की ज़रूरतों के हिसाब से डिस्टिल्ड ग्रेन सॉल्युबल का अमेरिका से सीमित इंपोर्ट होगा।
गोयल ने आगे कहा कि कुछ वाइन और स्पिरिट को मिनिमम इंपोर्ट प्राइस के साथ इंपोर्ट के लिए खोल दिया गया है ताकि लोकल कंपनियों के साथ मुकाबला न हो।
India US Trade Deal: अमेरिका के इन सामानों पर भारत कम करेगा टैरिफ
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स, जैसे एयरक्राफ्ट, चिप्स, सेमीकंडक्टर, सेमीकंडक्टर के लिए ज़रूरी हाई क्वालिटी मशीनरी, क्वांटम, भारतीय इंडस्ट्री की मदद करेंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "टेक्सटाइल, लेदर, खिलौने और स्पोर्ट्स गुड्स ऐसे सेक्टर हैं जहां ड्यूटी कम होने से भारत को अमेरिकी मार्केट में फायदा होगा।"
India US Trade Deal: किसानों, टेक्सटाइल को अमेरिकी बाज़ार तक ज़्यादा पहुंच से फायदा होगा
गोयल ने कहा कि किसानों, टेक्सटाइल और फुटवियर वर्कर्स, खिलौना इंडस्ट्री, स्पोर्ट्स गुड्स इंडस्ट्री को कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले कम ड्यूटी पर अमेरिकी बाजार तक ज्यादा पहुंच से फायदा होगा।
गोयल ने आगे कहा कि होम डेकोर, सिल्क प्रोडक्ट्स, तकिए, कुशन, नॉन-इलेक्ट्रिकल लैंप, मशीनरी पार्ट्स, ज्वेलरी, लेदर और फुटवियर, टेक्सटाइल और कपड़ों के एक्सपोर्ट को फायदा होगा।
India US Trade Deal Live: 'हमारे पड़ोसियों से हम पर कम टैरिफ', बोले पीयूष गोयल
गोयल ने कहा कि हमारे एक्सपोर्टर्स और किसानों के हितों की रक्षा की गई है। भारत-अमेरिका के जॉइंट स्टेटमेंट का पूरे देश और सभी सेक्टर्स में स्वागत किया गया है।
उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया, बांग्लादेश, वियतनाम को ज्यादा टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।
गोयल ने कहा कि भारत के एक्सपोर्ट पर 50% रेसिप्रोकल टैरिफ घटकर 18% हो जाएगा। यह भारत के एक्सपोर्ट कॉम्पिटिटर्स से कम होगा।
गोयल ने कहा कि अब इंडोनेशिया, बांग्लादेश, वियतनाम को भारत के मुकाबले ज़्यादा टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।
कई भारतीय एक्सपोर्ट पर अमेरिका में जीरो ड्यूटी लगेगी, जिनमें रत्न, हीरे, फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट और स्मार्टफोन शामिल हैं।
गोयल ने कहा कि भारत से अमेरिका को एक्सपोर्ट किए जाने वाले मसाले, चाय, कॉफी, खोपरा, वेजिटेबल वैक्स, सुपारी, शाहबलूत, काजू, कई फल और सब्जियों पर भी जीरो ड्यूटी लगेगी।
पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत और अमेरिका के बीच हर साल 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के लक्ष्य वाले एक डील के लिए फरवरी 2025 में बातचीत शुरू हुई।
India US Trade Deal: भारत ने इन अमेरिकी उत्पादों पर कोई रियात नहीं दी
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने अपना कृषि क्षेत्र नहीं खोला है। हमने कृषि से जुड़े उत्पादों पर कोई रियायत नहीं दी है। इनमें शामिल हैं।
डेयरी के वस्तु पर कोई रियायत नहीं
सोयाबीन
मक्का
चावल
चावल
गेहूं
चीनी
ज्वार,
बाजरा
रागी
केला
स्ट्रॉबेरी
चेरी
ग्रीन टी
काबुली चना
मूंग
India US Trade Deal Live: भारत से US जाने वाले इन प्रोडक्ट्स पर जीरो टैरिफ
भारत से जाने वाले इन प्रोडक्ट्स पर जीरो टैरिफ
फार्मास्युटिकल
स्मार्टफोन
जेम एंड ज्वेलरी
ढेर सारी
कृषि के क्षेत्र में शून्य ड्यूटी लगेगी। जो भारत से अमेरिका को निर्यात होंगे।
मसाला
चाय
कॉफी
कोपरा
कोकोनट ऑयल
वेजिटेबल वैक्स
एरिका नैट
कैश्यू नैट
चेस नैट
फल
कई सारे फल और कई सारी सब्जियों में 0 ड्यूटी
केला
अमरूद
आम
कीवी
पाइनएप्पल
मशरूम
वेजिटेबल
एयरक्रॉफ्ट के पार्ट
कुछ ऑटो पार्ट्स
जेम एंड डायमंड
प्लैटिनम
घड़ी
Piyush Goyal Press Briefing Live: 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार पर डील
पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत और अमेरिका के बीच हर साल 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के लक्ष्य वाले एक डील के लिए फरवरी 2025 में बातचीत शुरू हुई।
India US Trade Deal Live: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। वह भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर जानकारी दे रहे हैं।
India US Trade Deal Live: भारत को वियतनाम और बांग्लादेश जैसे प्रतिद्वंद्वियों पर प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल है: अमिताभ कांत
भारत के पूर्व जी-20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने शनिवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए नई रूपरेखा भारत को वियतनाम और बांग्लादेश जैसे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर स्थिति में छोड़ देगी और कृषि और डेयरी क्षेत्रों को सुरक्षित रखेगा।
India US Trade Deal Live: FICCI प्रेसिडेंट बोले आर्थिक तालमेल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
भारत-अमेरिका संयुक्त वक्तव्य पर फिक्की के अध्यक्ष अनंत गोयनका ने कहा, "भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच आर्थिक तालमेल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह रणनीतिक साझेदारी टैरिफ को कम करने, नियामक बाधाओं को कम करने और सभी क्षेत्रों में नए अवसरों को अनलॉक करने के लिए डिज़ाइन की गई है। जैसे-जैसे भारत वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है, यह समझौता प्रतिस्पर्धात्मकता, प्रौद्योगिकी पहुंच और आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन को समय पर बढ़ावा देता है। यह वास्तव में वैश्विक स्तर पर भारत के लिए, भारत के साथ और भारत से मूल्य सृजन में तेजी लाने का क्षण है।"
India US Trade Deal Live: 1:30 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अंतरिम व्यापार समझौते पर हाल ही में जारी भारत-अमेरिका संयुक्त वक्तव्य पर आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं।
यह ब्रीफिंग दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है, जहां मंत्री समझौते के प्रमुख तत्वों, भारतीय निर्यातकों के लिए इसके निहितार्थ और द्विपक्षीय व्यापार प्रक्रिया में अगले कदमों के बारे में स्पष्ट कर सकते हैं।
India US Trade Deal Live Updates: इंडस्ट्री बॉडीज ने अंतरिम टैरिफ समझौते की तारीफ की
इंडस्ट्री बॉडीज FICCI और PHDCCI ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के फ्रेमवर्क का स्वागत किया है, और कहा है कि इससे दोनों देशों में एक्सपोर्टर्स के लिए मार्केट एक्सेस बढ़ेगा। PHDCCI के CEO और सेक्रेटरी जनरल रंजीत मेहता ने एक बयान में कहा, "यह अंतरिम टैरिफ समझौता अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों में एक महत्वपूर्ण विकास है, जिससे दोनों देशों में एक्सपोर्टर्स के लिए मार्केट एक्सेस बढ़ सकता है और एक स्थिर और व्यापक व्यापार फ्रेमवर्क मिल सकता है।"
India US Trade Deal Live Updates: विदेश जयशंकर ने इस डील के बारे में क्या कहा?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "एक अंतरिम समझौते का फ्रेमवर्क भारत-अमेरिका के बीच आपसी फायदे वाली ट्रेड पार्टनरशिप को साकार करेगा।"
जयशंकर ने आगे कहा, "यह फ्रेमवर्क हमारे एक्सपोर्टर्स के लिए ज़्यादा मार्केट एक्सेस और मौके सुनिश्चित करेगा। नए रास्ते खुल गए हैं जो 'मेक इन इंडिया' को और बढ़ावा देंगे।"
The framework for an Interim Agreement will realise a mutually beneficial India - US trade partnership.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 7, 2026
The framework will ensure greater market access and opportunities for our exporters. New vistas have opened up that will further promote Make in India.
🇮🇳 🇺🇸 https://t.co/FyprbxQ7A0
India US Trade Deal Live Updates: ट्रेड डील के तहत सुरक्षित आइटम्स की लिस्ट
पीयूष गोयल द्वारा बताई गई भारत-अमेरिका ट्रेड डील के तहत सुरक्षित प्रोडक्ट्स की आइटम-वाइज लिस्ट
- सुरक्षित सब्जियां (फ्रोजन सब्जियां)
- आलू
- मटर
- खीरा और अचार वाला खीरा
- बीन्स
अन्य फलीदार सब्जियां (छिलके वाली या बिना छिलके वाली)
अस्थायी रूप से संरक्षित सब्जियां जैसे:
- खीरा
- मशरूम (एगेरिकस प्रजाति)
- मिश्रित डिब्बाबंद सब्जियां
- सुरक्षित डेयरी उत्पाद
- दूध (तरल, पाउडर, कैंडी और अन्य रूप)
- पनीर (मोज़ेरेला, ब्लू-वेन्ड, कसा हुआ और पाउडर किस्मों सहित)
- क्रीम
- मक्खन का तेल
- दही
- छाछ
- मट्ठा और मट्ठे के उत्पाद
- मक्खन
- घी
- सुरक्षित अनाज
- रागी
- गेहूं
- कोपरा
- चौलाई
- सियामक
- मक्का
- बाजरा
- चावल
- जौ
- जई
- ज्वार
- बारीक आटा
- गेहूं, मक्का, चावल और बाजरा से बना आटा
- सुरक्षित मसाले
- काली मिर्च
- लौंग (लंबी)
- सूखी हरी मिर्च
- दालचीनी (छाल, फूल और संबंधित रूप)
- धनिया
- जीरा
- हींग
- अदरक
- हल्दी
- अजवाइन
- मेथी
- कैसिया
- सरसों
- राई
- भूसी
- अन्य पाउडर मसाले
India US Trade Deal Live Updates: पीएम मोदी ने किया स्वागत?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार फ्रेमवर्क का स्वागत किया और इसे दोनों देशों के संबंधों के लिए एक बड़ा बढ़ावा बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कदम है जो भारतीय मज़दूरों, किसानों और बिजनेस के लिए नए मौके खोलेगा।
Great news for India and USA!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2026
We have agreed on a framework for an Interim Trade Agreement between our two great nations. I thank President Trump for his personal commitment to robust ties between our countries.
This framework reflects the growing depth, trust and dynamism of… https://t.co/zs1ZLzamhd

