Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में 400 करोड़ की लागत से बनेगा देश का पहला भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 09:59 PM (IST)

    IICT Mumbai महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश का पहला भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी परिसर में 400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा। दोनों नेताओं ने यह घोषणा शुक्रवार को पैडर रोड स्थित एनएफडीसी परिसर में IICT के प्रारंभिक कैंपस की शुरुआत करते हुए कही।

    Hero Image
    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिविटी टेक्नोलॉजी IIT और IIM की तर्ज पर बनेगा।

    नई दिल्ली | IICT Mumbai News : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश का पहला भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी परिसर में 400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा। दोनों नेताओं ने यह घोषणा शुक्रवार को पैडर रोड स्थित एनएफडीसी परिसर में IICT के प्रारंभिक कैंपस की शुरुआत करते हुए कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ ही माह पहले मुंबई में संपन्न हुए वेव्ज (व‌र्ल्ड आडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट) के दौरान IIT और IIM की तर्ज पर मुंबई में भातीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान शुरू करने की घोषणा केंद्र और महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई थी।महाराष्ट्र सरकार ने इस संस्थान के लिए गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में स्थान उपलब्ध करा दिया है।

    यह भी पढ़ें- टेस्ला की कार फाइनेंस करेगा ये बैंक, ₹60 लाख नहीं ₹6 लाख में घर आ जाएगी कार; देखें पूरी प्रोसेस

    इस संस्थान का भवन एवं परिसर बनाने के लिए केंद्र सरकार 400 करोड़ रुपये देगी। अश्विनी वैष्णव के अनुसार यह विश्वस्तरीय संस्थान तैयार होने में अभी करीब दो वर्ष लगेंगे। लेकिन इसके तैयार होने का इंतजार न करते हुए सरकार ने दक्षिण मुंबई के पैडर रोड स्थित राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) परिसर में ही IICT का कैंपस शुरू कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- OMG! तीन महीने में हर शेयर पर ₹50,000 का मुनाफा! स्टॉक ने कैसे बनाया मालामाल? प्लेन के टायर बनाती है कंपनी

    शुक्रवार को इसी कैंपस का उद्घाटन करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई देश के मनोरंजन व्यवसाय की राजधानी है। इसके साथ ही यह सूचना प्रौद्योगिकी का भी वैश्विक केंद्र है।