Indigo से आ गई बड़ी खबर, विलियम वॉल्श को नियुक्त किया CEO; 3 अगस्त से संभालेंगे पदभार
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विलियम वॉल्श को अपना नया CEO नियुक्त किया है। उनका IATA में कार्यकाल 31 जुलाई को समा ...और पढ़ें

IndiGo ने विलियम वॉल्श को बनाया नया CEO, 3 अगस्त से संभालेंगे कमान
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने मंगलवार को ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विलियम वॉल्श को अपना नया CEO नियुक्त (Indigo New CEO) करने की घोषणा की। विलियम वॉल्श को CEO नियुक्त करने की घोषणा करते हुए, IndiGo ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि IATA में उनका कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है और उनके 3 अगस्त तक कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
यह घोषणा इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के पिछले साल दिसंबर में अचानक इस्तीफा देने के लगभग तीन सप्ताह बाद की गई है।
एक्सचेंज फाइलिंग में इंडिगो ने कहा- "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि नॉमिनेशन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर, निदेशक मंडल ने आज, यानी 31 मार्च, 2026 को हुई अपनी बैठक में, विलियम वॉल्श को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) से सुरक्षा मंजूरी मिलने के अधीन होगी।"
एविएशन सेक्टर में विलियम वॉल्श को है लंबा अनुभव
विलियम वॉल्श ने एविएशन सेक्टर में कई लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें Aer Lingus, British Airways और IAG शामिल हैं, और वे अभी IATA के प्रमुख हैं। वॉल्श 2005 में British Airways के CEO बने और फिर 2011 में इस एयरलाइन की पेरेंट कंपनी, IAG SA की कमान संभाली।
IndiGo के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि Willie अब IndiGo की कमान संभालेंगे। वह एक बेहतरीन ग्लोबल एविएशन लीडर हैं, जिनका कई एयरलाइंस में शानदार लीडरशिप का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। बड़े पैमाने पर एयरलाइन ऑपरेशंस को मैनेज करने और बाजार की जटिल स्थितियों को संभालने का उनका अनुभव, उन्हें IndiGo को मजबूत बनाने और लगातार बढ़ते और प्रतिस्पर्धी अंतरराष्ट्रीय एविएशन माहौल में आगे बढ़ाने के लिए सबसे सही बनाता है। उनकी नियुक्ति IndiGo के लिए एक नया अध्याय शुरू करेगी, क्योंकि यह दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन बाजारों में से एक में अपनी यात्रा जारी रखे हुए है।"
इंडिगो के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने कहा, "परिवर्तन और वृद्धि के नए चरण में प्रवेश करने के साथ, मुझे इंडिगो में विली का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। विमानन जगत में वॉल्श एक प्रतिष्ठित एवं सफल नाम हैं, जिनके पास वैश्विक दृष्टिकोण, परिचालन विशेषज्ञता, ग्राहक-केंद्रित विमानन कंपनी के निर्माण का अनुभव और उद्योग की गहरी समझ है जो कंपनी के विकास के इस महत्वपूर्ण दौर में नेतृत्व के लिए उन्हें उपयुक्त बनाता है।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।