सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं हू न' से 'कुछ ही दिन का मेहमान हूं' पर क्यों आ गए राहुल भाटिया? Indigo के नए CEO की नियुक्ति के बाद क्या कह गए?

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 11:20 PM (IST)

    Rahul Bhatia IndiGo: इंडिगो के सह-संस्थापक राहुल भाटिया ने विलियम वॉल्श को नया सीईओ नियुक्त किए जाने के बाद खुद को 'कुछ ही दिनों का मेहमान' बताया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    'मैं हू न' से 'कुछ ही दिन का मेहमान हूं' पर क्यों आ गए राहुल भाटिया? Indigo के नए CEO की नियुक्ति के बाद क्या कह गए?

    नई दिल्ली| भारत की दिग्गज विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) के नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कंपनी के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया (Co-Founder and Managing Director Rahul Bhatia) ने मंगलवार को मजाकिया लेकिन प्रभावशाली अंदाज में खुद को 'कुछ ही दिनों का मेहमान' बताया।

    उनकी यह टिप्पणी विमानन जगत के अनुभवी दिग्गज विलियम वॉल्श को एयरलाइन का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किए जाने के बाद आई है।

    नेतृत्व में बदलाव का घटनाक्रम

    इंडिगो के पूर्व सीईओ पीटर एल्बर्स ने 10 मार्च को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके जाने के बाद से राहुल भाटिया ही अस्थायी रूप से एयरलाइन के कामकाज की कमान संभाल रहे थे।

    मंगलवार को बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा की कि विलियम वॉल्श 3 अगस्त, 2026 या उससे पहले कार्यभार संभाल लेंगे। वॉल्श का विमानन क्षेत्र में कद और अनुभव काफी विशाल माना जाता है, जिसे लेकर भाटिया ने भी काफी उत्साह जताया है।

    यह भी पढ़ें- Indigo से आ गई बड़ी खबर, विलियम वॉल्श को नियुक्त किया CEO; 3 अगस्त से संभालेंगे पदभार

    राहुल भाटिया का सिग्नेचर स्टाइल

    कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में भाटिया ने अपनी नई भूमिका और विदाई की ओर इशारा किया। उन्होंने संदेश के अंत में हस्ताक्षर के साथ लिखा- 'राहुल' या 'कुछ ही दिनों का मेहमान'।

    दिलचस्प बात यह है कि राहुल भाटिया का यह अंदाज उनके पुराने संदेश से बिल्कुल उलट है।

    • मार्च 2024: जब पीटर एल्बर्स ने इस्तीफा दिया और संकट की स्थिति बनी, तब भाटिया ने कर्मचारियों को ढांढस बंधाते हुए खुद को 'राहुल उर्फ मैं हूं ना' बताया था। यह बॉलीवुड फिल्म का प्रसिद्ध संवाद कर्मचारियों को यह भरोसा दिलाने के लिए था कि वह मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।
    • वर्तमान स्थिति: अब एक स्थायी उत्तराधिकारी (विलियम वॉल्श) मिलने के बाद, उन्होंने खुद को 'मेहमान' बताकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह जल्द ही प्रबंधन की जिम्मेदारी नए सीईओ को सौंपने वाले हैं।

    वॉल्स की नियुक्ति को उपलब्धि मान रहा इंडिगो

    दिसंबर 2025 में परिचालन संबंधी बड़ी बाधाओं के बाद पीटर एल्बर्स का जाना कंपनी के लिए एक चुनौतीपूर्ण दौर था। हालांकि, वॉल्श की नियुक्ति को इंडिगो के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

    भाटिया ने कहा कि इंडिगो के प्रति वॉल्श का भरोसा कर्मचारियों की बरसों की मेहनत का परिणाम है। अब सभी की निगाहें 3 अगस्त पर टिकी हैं, जब इंडिगो का 'नया कप्तान' आधिकारिक तौर पर उड़ान की कमान संभालेगा।