सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Is Today Bank Close: क्या आज बैंक बंद हैं, चेक करें शनिवार 7 फरवरी को आपके यहां बैंक खुले हैं या नहीं?

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 06:00 AM (IST)

    Is Today Bank Close: आज 7 फरवरी, शनिवार को बैंक खुले हैं क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमानुसार, बैंक हर महीने के दूसरे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Is Today Bank Close: क्या आज बैंक बंद हैं, चेक करें शनिवार 7 फरवरी को आपके यहां बैंक खुले हैं या नहीं?

    नई दिल्ली। Bank Holiday: अगर आज आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको पहले यह जान लेना चाहिए कि आज बैंक खुले हैं या बंद? क्योंकि आज शनिवार का दिन है। शनिवार के दिन बैंक बंद या खुले होने के नियम अलग हैं। महीने में दो शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। अब आपके मन में एक सवाल यह उठ रहा होगा कि आखिर किस-किस शनिवार को बैंक बंद रहते हैं और आज कौन सा शनिवार (Saturday Bank Holiday) है? तो आइए जानते हैं।

    आज की तारीख 7 फरवरी है और दिन शनिवार का है। यह फरवरी महीने का पहला शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, सभी बैंक रविवार और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

    Bank Holiday: आज बैंक खुले हैं या बंद?

    आज महीने का पहला शनिवार है इसलिए 7 फरवरी 2026 को बैंक खुले हैं। यानी अगर आप आज के दिन बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जा सकते हैं, बैंक खुले हैं।  हालांकि, आज मणिपुर और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि आज इन दोनों राज्य का स्थापना दिवस है इसलिए आज ये राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। RBI कैलेंडर के अनुसार आज इन दोनों राज्यों में बैंक बंद है। हालांकि, देश के अन्य हिस्सों में पहला शनिवार होने के चलते बैंक खुले हैं।

    08 फरवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि उस दिन रविवार है, जो भारत में सभी बैंकों के लिए एक और स्टैंडर्ड वीकली छुट्टी होती है। अगर आपको कोई बैंकिंग काम करना है, तो मोबाइल ऐप या ATM जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें, जो 24/7 उपलब्ध रहते हैं।

    भारत में बैंक छुट्टियों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, RTGS छुट्टियों, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय त्योहारों, और दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार को अनिवार्य साप्ताहिक छुट्टियों के आधार पर तय किया जाता है।

    फरवरी में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    RBI नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत सालाना बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जो चेक, ड्राफ्ट और प्रॉमिसरी नोट के इस्तेमाल को रेगुलेट करता है। फरवरी की लिस्ट भी इसमें शामिल हैं। फरवरी में बैंक कब-कब बंद रहेंगे इसकी डिटेल नीचे दी गई है।

    क्रम संख्या तारीख दिन कारण कहां बंद रहेंगे बैंक
    1 1 फरवरी 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पैन इंडिया
    2 8 फरवरी 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पैन इंडिया
    3 14 फरवरी 2026 शनिवार दूसरा शनिवार पैन इंडिया
    4 15 फरवरी 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पैन इंडिया
    5 18 फरवरी 2026 बुधवार लोसर गंगटोक (सिक्किम)
    6 19 फरवरी 2026 गुरुवार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मुंबई, नागपुर, बेलापुर (महाराष्ट्र)
    7 20 फरवरी 2026 शुक्रवार राज्य स्थापना दिवस आइजोल (मिजोरम), इंफाल (मणिपुर)
    8 22 फरवरी 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पैन इंडिया
    9 28 फरवरी 2026 शनिवार चौथा शनिवार पैन इंडिया

    यह भी पढ़ें- देश में समुद्र नहीं, फिर भी खड़ी की दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी; लोन लेकर शुरुआत, आज टॉप-50 अमीरों में नाम