सर्च करे
Home

Trending

    वर्ल्ड कप फाइनल ने JioHotstar की कर दी चांदी, हर 10-सेकंड के कंपनी ने वसूले ₹5000000; मगर किससे और क्यों?

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 12:53 PM (IST)

    भारत के तीसरे टी-20 विश्व कप जीतने के साथ ही जियोहॉटस्टार ने भी रिकॉर्ड कमाई की। भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के दौरान 10-सेकंड के विज्ञापन स्पॉट के लिए ₹50 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जियोहॉटस्टार ने भारत-न्यूजीलैंड मैच में जमकर की कमाई

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। भारत ने तीसरी बार टी-20 विश्व कप (T20 World Cup Final) जीतकर इतिहास रच दिया। मगर इस दौरान जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ने भी भरपूर फायदा उठाया। जियोहॉस्टार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ऑफिशियल मीडिया राइट्स होल्डर है। इसने भारत-न्यूजीलैंड के फाइनल मैच के दौरान 10-सेकंड के एडवरटाइजिंग स्पॉट के लिए लगभग ₹50 लाख चार्ज किए।
    इस चार्ज में ये ताबड़तोड़ बढ़ोतरी इसलिए हुई, क्योंकि टूर्नामेंट में भारत के सफल प्रदर्शन के बाद एडवरटाइजर अपने ब्रांड को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए जूझते दिखे। दरअसल भारत के दमदार परफॉर्मेंस के चलते अधिक से अधिक एडवरटाइजर अपने विज्ञापन क्रिकेट मैच के जरिए दर्शकों तक पहुंचाना चाहते थे।

    क्यों JioHotstar ने बढ़ाया प्रीमियम?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार JioHotstar ने लिमिटेड एडवरटाइजिंग इन्वेंट्री और पूरे टूर्नामेंट में बढ़ी हुई व्यूअरशिप के कारण प्रीमियम की मांग की। ICC मैचों को ब्रॉडकास्ट करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म JioHotstar को इंडिया-इंग्लैंड सेमीफाइनल के दौरान 65.2 मिलियन पीक दर्शक मिले।
    यह किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव इवेंट के लिए अब तक की सबसे अधिक कंकरेंसी रही। इस मैच को JioHotstar पर जबरदस्त 619 मिलियन व्यूज भी मिले, जिससे यह अब तक का सबसे अधिक स्ट्रीम किया गया T20 इंटरनेशनल मैच बन गया।

    रिकॉर्ड कमाई का अनुमान

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लीनियर टेलीविजन के मुकाबले कनेक्टेड टीवी और मोबाइल स्ट्रीमिंग की अधिक डिमांड होने के बावजूद, जियोहॉटस्टार ने इस टूर्नामेंट से टेलीविजन और डिजिटल पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की एडवरटाइजिंग रेवेन्यू का टार्गेट रखा, जिससे यह इवेंट के इतिहास के सबसे फायदेमंद एडिशन में से एक बन जाएगा।
    जानकारों ने भी पहले ही बताया था कि व्यूअरशिप में बढ़ोतरी को देखते हुए JioHotstar को अधिक एड रेट मिलेंगे। फाइनल के लिए ब्रांड्स की डिमांड बहुत अधिक होगी।

    पूरे टूर्नामेंट के लिए चार्ज

    पूरे टूर्नामेंट के लिए 10-सेकंड के स्पॉट के लिए टेलीविजन ऐड रेट 8.25 लाख से शुरू हुए, जो इंडिया और नॉन-इंडिया मैचों को मिलाकर पैकेज के आधार पर 10 लाख, 12.5 लाख और 17 लाख तक बढ़ गए। डिजिटल पर, मोबाइल ऐड का प्राइस लगभग 250 रुपये CPM या कॉस्ट पर माइल था, जबकि कनेक्टेड टीवी रेट 5 लाख से 7 लाख तक था।
    ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल के डेटा के अनुसार टूर्नामेंट के पहले 49 मैचों में टेलीविजन पूरे इंडिया में कुल 275 मिलियन दर्शकों तक पहुँचा। बता दें कि जियोस्टार में 63.16 फीसदी हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज की है जिसके चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं।

    ये भी पढ़ें - यहां महिलाओं को हर महीने मिलेगी ₹1500 तक की मदद, इस राज्य सरकार ने शुरू की नई योजना; जानें किसे मिलेगा फायदा