Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KP Sharma Oli Net Worth: 300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ओली; स्विस बैंक में जमा हैं इतने करोड़!

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 09:33 PM (IST)

    KP Sharma Oli Net Worth केपी शर्मा ओली की कुल नेटवर्थ करीब 300 करोड़ रुपए है। 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास लगभग 200-210 ग्राम सोना है। बैंक में करीब 52 लाख नेपाली रुपए और कुछ जमीन-जायदाद है। ओली का एक अकाउंट जिनेवा स्थित मिराबॉड बैंक में है। इसमें करीब 41 करोड़ रुपए जमा हैं। इससे ओली को हर साल 1.87 करोड़ रुपए ब्याज मिलता है।

    Hero Image
    300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ओली; स्विस बैंक से आता है करोड़ों का ब्याज, जमा हैं कितने रुपए।

    नई दिल्ली| नेपाल की सियासत में इस वक्त उबाल मचा हुआ है। राजधानी काठमांडू में हालात तनावपूर्ण हैं। खासकर जेनजी (Nepal Gen Gen Z Protest) की भीड़, जिसके नेपाल सरकार को उखाड़ फेंका है। इस बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सबसे ज्यादा चर्चा में रहे, जिन्हें इस्तीफा तक देना पड़ गया। अटकले हैं कि वह देश छोड़कर चीन या फिर दुबई भाग सकते हैं। ऐसे माहौल में सबसे बड़ा सवाल उठा कि आखिर ओली की नेटवर्थ (KP Sharma Oli Net Worth) कितनी है?  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    73 साल के केपी शर्मा ओली की संपत्ति को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। कुछ साल पहले ग्लोबल वॉच एनालिसिस की रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें दावा किया गया था कि ओली की संपत्ति में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है। जिसके पीछे चीन से उनकी नजदीकियां और कारोबारी डील्स अहम कारण बताया गया। कहा जाता है कि बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर और बिजनेस प्रोजेक्ट्स में चीन की कंपनियों को फायदा पहुंचाने के बदले ओली और उनके करीबियों ने करोड़ों रुपए कमाए।

    ओली ने 1970 के दशक में राजनीति की शुरुआत की थी। 2015 में वे पहली बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने। हालांकि गठबंधन टूटने की वजह से 2016 में इस्तीफा देना पड़ा। उस वक्त भी उन्होंने भारत पर आरोप लगाया था कि वह नेपाल की आर्थिक प्रगति रोकना चाहता है। इसके बाद चीन का प्रभाव नेपाल में तेजी से बढ़ा। 2018 में ओली दोबारा प्रधानमंत्री बने और तब से चीन के साथ उनके रिश्ते और गहरे हो गए।

    यह भी पढ़ें- नेपाल की सबसे बड़ी कंपनी...दुनियाभर में है मशहूर, भारत के इस बाजार में 25% कब्जा; आपने भी चखा होगा ये प्रोडक्ट

    300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ओली

    मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि केपी शर्मा ओली की कुल नेटवर्थ करीब 300 करोड़ रुपए है। 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास 17-18 तोला सोना (लगभग 200-210 ग्राम), बैंक में करीब 52 लाख नेपाली रुपए और कुछ जमीन-जायदाद थी।

    हालांकि, उनकी संपत्ति का सटीक ब्योरा सार्वजनिक नहीं है। दावा है कि उनकी संपत्ति में पिछले कुछ सालों में इजाफा हुआ है। ओली की सादगी और राजनीतिक सफर हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन उनकी बढ़ती संपत्ति पर भी सवाल उठते हैं। लोग उनकी कमाई के स्रोतों को लेकर उत्सुक हैं।

    स्विस बैंक से आता है 1.87 करोड़ ब्याज

    ग्लोबल वॉच एनालिसिस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केपी शर्मा ओली का एक अकाउंट जिनेवा स्थित मिराबॉड बैंक में है। इसमें करीब 41 करोड़ रुपए जमा हैं। यह रकम निवेश के तौर पर रखी गई है।

    ऐसे में सवाल उठता है कि सार्वजनिक जीवन जीने वाले नेता की संपत्ति इतनी तेजी से कैसे बढ़ी? जबकि नेपाल आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता से जूझता रहा है। अब जब देश हिंसक विरोध प्रदर्शनों से जूझ रहा है, ऐसे वक्त में उनके विदेश जाने की अटकलें और उनकी संपत्ति के खुलासे नए विवाद खड़े कर रहे हैं।