सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह कितनी दौलत के मालिक, मेटा हर महीने इतने करोड़ देगा सैलरी

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 08:26 PM (IST)

    मेटा ने भारतीय फिनटेक स्टार्टअप में ₹8,500 करोड़ का निवेश किया है, जिसके बाद भारतीय स्टार्टअप के फाउंडर कुणाल शाह को WhatsApp का ग्लोबल CEO नियुक्त कि ...और पढ़ें

    कुणाल शाह कितनी दौलत के मालिक?

     कुणाल शाह कितनी दौलत के मालिक?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने भारतीय फिनटेक स्टार्टअप में भारी निवेश करने का फैसला किया है। 22 जून को दोनों कंपनियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मेटा इस स्टार्टअप में लगभग ₹8,500 करोड़ का निवेश करेगी। इस ऐतिहासिक डील के साथ, स्टार्टअप के फाउंडर कुणाल शाह को दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाले मैसेजिंग ऐप WhatsApp का ग्लोबल CEO नियुक्त किया जा सकता है। वे मौजूदा हेड विल कैथकार्ट की जगह लेंगे। यहां हम कुणाल शाह की सैलरी, नेटवर्थ और एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    WhatsApp के CEO के तौर पर कितनी होती है सैलरी?

     WhatsApp सीईओ के पुराने सैलरी स्ट्रक्चर से यहां आप कुणाल शाह की सैलरी का अंदाजा लगा सकते हैं।

    कंपोनेंट विवरण अनुमानित राशि
    बेसिक सैलरी  टेक होम  3.79 करोड़ रुपये – 7 करोड़ रुपये सालाना
    सालाना बोनस प्रदर्शन के आधार पर मिलने वाला अतिरिक्त नकद इनाम वैरिएबल
    इक्विटी / RSUs Meta के शेयरों में मिलने वाला सबसे बड़ा हिस्सा। 3-4 साल में मिलता है।  मिलियन डॉलर प्रति वर्ष
    कुल मुआवजा आधार वेतन + बोनस + इक्विटी का योग $5 मिलियन – $15 मिलियन प्रति वर्ष

    Comparably वेबसाइट के डेटा के मुताबिक कुणाल की शाह की सैलरी हर महीने 0.36 करोड़ तक हो सकती है।

    शेयर से कमाई: मेटा और गूगल जैसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के CEO अक्सर अपनी कंपनियों में इक्विटी (शेयर) रखते हैं। मार्क ज़करबर्ग और व्हाट्सएप के को-फ़ाउंडर जान कौम जैसे इंडस्ट्री के दिग्गज भी सिर्फ़ $1 की सांकेतिक सैलरी लेते रहे हैं।

    अलाउंस और बोनस: मेटा की ग्लोबल लीडरशिप टीम के हिस्से के तौर पर, कुणाल शाह को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड वाले अलाउंस और परफ़ॉर्मेंस के आधार पर अच्छा-खासा बोनस मिलेगा, जो उनकी बेसिक सैलरी से कहीं ज़्यादा होगा।

    कुणाल शाह की दौलत

    कुणाल शाह की नेटवर्थ करीब ₹3,500- 5,000 करोड़ के बीच है।