सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ration Card खो गया, कैसे बनाएं नया राशन कार्ड; क्या है तरीका?

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 01:12 PM (IST)

    राशन कार्ड (Ration Card) सिर्फ कार्ड नहीं है बल्कि आम आदमी की जरूरत है। इसके बिना आप सरकार से मिलने वाला राशन का फायदा नहीं उठा सकते। अगर आपका राशन का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। राशन कार्ड, सिर्फ कार्ड नहीं है बल्कि ये आम आदमी की जरूरत है। इसके जरिए जरूरतमंद लोगों को राशन मिलता है। लेकिन अगर ये कार्ड आपके पास न हो तो आपको फ्री राशन मिलना मुश्किल है। अगर आपका राशन कार्ड भी खो गया है तो घबराने की बात नहीं है। चलिए जानते हैं कि आप नया राशन कार्ड कैसे बना सकते हैं।

    लेकिन नया राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने से पहले आपको एक जरूरी काम पूरा करना होगा। 

    ये काम जरूर करें 

    अगर आपका राशन कार्ड खो गया या चोरी हो गया है तो आपको सबसे पहले एफआईआर करना चाहिए। क्योंकि हो सकता है कि आपके राशन कार्ड का कोई गलत उपयोग कर लें। इसके साथ ही जब आप नए राशन कार्ड के लिए अप्लाई करेंगे तो भी आपको एफआईआर की जरूरत पड़ सकती है। 

    ये ध्यान रखें कि एफआईआर दर्ज होने के बाद राशन कार्ड की एक कॉपी अपने पास जरूर रखें। 

    ऑफलाइन कैसे करें अप्लाई?

    • सबसे पहले आपको डीएफएससी (जिला खाद्य और आपूर्ति नियंत्रक) ऑफिस जाना होगा। 

    • अब यहां आपको डिपो होल्डर रिपोर्ट, परिवार के हर सदस्य की दो फोटो और पेनाल्टी फीस देनी होगी। 

    • इसके साथ ही कई बार परिवार को ग्रुप फोटो भी मांगा जाता है। 

    • इसके अलावा डुप्लीकेट राशन कार्ड का फॉर्म लें, इसे डी-वाई फॉर्म कहा जाता है। 

    आपको डी-वाई फॉर्म भरने के बाद, इसके साथ डिपो होल्डर रिपोर्ट, पेनाल्टी फीस की दो रसीद, परिवार के हर सदस्य की फोटो शामिल करनी होगी। जैसे की आपका कार्ड बन जाएगा आपको उस बारे में सूचना पहुंच जाएगी। इसके बाद राशन कार्ड दफ्तर में जाकर आपको डुप्लीकेट राशन कार्ड लेना होगा। 

    ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई?

    हर राज्य की राशन कार्ड को लेकर वेबसाइट अलग-अलग होती है। इसलिए इनमें डुप्लीकेट राशन कार्ड अप्लाई करने का तरीका भी अलग-अलग होता है। आपको वेबसाइट पर नए राशन कार्ड में अप्लाई करने के लिए ऑप्शन मिलेगा।