दूध के बाद CNG भी हुई महंगी, मुंबई में ₹2 बढ़े रेट; अब इतने में मिलेगी 1 किलो गैस
महानगर गैस ने मुंबई महानगर क्षेत्र में सीएनजी की कीमत (CNG Price Today) में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि के बाद अब मुंबई, ठाणे ...और पढ़ें
HighLights
महानगर गैस ने सीएनजी की कीमत बढ़ाई
मुंबई महानगर क्षेत्र में 2 रुपये प्रति किलो की वृद्धि
अब सीएनजी 84 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी
नई दिल्ली। महानगर गैस (Mahanagar Gas) ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में सीएनजी की कीमत (CNG Price Today) ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद अब मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत MMR में CNG ₹84 प्रति किलोग्राम मिलेगी। अभी तक CNG की कीमत ₹82 प्रति किलोग्राम थी।
क्यों बढ़ाए गए CNG के दाम?
बता दें कि महानगर गैस ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट और बाजार परिस्थितियों के चलते सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से गैस की बढ़ती वैश्विक कीमतों और पश्चिम एशिया में अशांति से जुड़े करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण हुई है।
एक बयान में कंपनी ने कहा, “ग्लोबल एनर्जी सप्लाई चेन को प्रभावित करने वाली भू-राजनीतिक बाधाओं, साथ ही गैस के महंगे सोर्सेज पर बढ़ती निर्भरता, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और कुल मिलाकर रुपये में गिरावट के कारण, गैस खरीद की लागत में काफी वृद्धि हुई है।”
किराया बढ़ाने की मांग तेज
CNG महंगी होने के कारण ऑटो-रिक्शा यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। इन यूनियनों का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से ड्राइवरों की इनकम प्रभावित हो रही है। ऑटो यूनियनों ने बेस किराए में कम से कम ₹1 बढ़ोतरी की मांग रखी है।
MMR में कितने रिक्शा और टैक्सी?
MMR में लगभग 1.28 मिलियन वाहन CNG पर चलते हैं, जिनमें लगभग आधा मिलियन ऑटो और 160,000 से ज्यादा टैक्सियाँ चलती हैं। रिक्शा चालकों के लिए, सीएनजी महंगी होने का मतलब है कि अब ऑटो चलाने का खर्च ₹18 प्रति किलोमीटर से अधिक हो गया है।
परिवहन अधिकारियों का कहना है कि इस अतिरिक्त खर्च की भरपाई में मदद के लिए जल्द ही किराया बढ़ाया जा सकता है।
खबरें और भी
MGL ने कहा कि CNG, पेट्रोल और डीजल के मुकाबले अब भी किफायती बनी हुई है। MGL के एक अधिकारी के अनुसार, "₹84 प्रति किलोग्राम की नई दर के बावजूद, मौजूदा रेट पर CNG अभी भी पेट्रोल के मुकाबले 44% और डीजल के मुकाबले 7% की बचत का ऑप्शन है।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।