सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Petrol-Diesel Price: मध्य पूर्व संकट के चलते अमेरिका-UAE में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, क्या भारत में भी आएगी ऐसी नौबत?

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 03:07 PM (IST)

    मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका में गैसोलीन और डीजल के दाम तीन साल के उच्चतम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    यूएई और अमेरिका में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

    आईएएनएस, नई दिल्ली। मध्य पूर्व में तनाव का असर पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। इससे अमेरिका से लेकर खाड़ी देश यूएई में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 72 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है। अमेरिका में गैसोलीन (पेट्रोल) की कीमतें बढ़कर 4 डॉलर (भारतीय रुपए में करीब 380 रुपए) प्रति गैलन (1 गैलन = 3.8 लीटर) से अधिक हो गई हैं। यानी एक लीटर का रेट 100 रुपये हो गया है। यह बीते तीन वर्षों में पहला मौका है, जब गैसोलीन के दाम इस स्तर के पार निकल गए हैं।

    डीजल कितना हुआ महंगा?

    अमेरिका में गैसोलीन की औसत कीमत बढ़कर 4.018 डॉलर प्रति गैलन हो गई है। अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद से गैसोलीन की कीमतों में 30 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है। अमेरिका में डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है और दाम 5 डॉलर प्रति गैलन ( करीब 475 रुपए प्रति गैलन) के पार निकल गया है।
    मध्य पूर्व में तनाव शुरू होने के बाद से कीमतों में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। खाड़ी के देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

    UAE में कितने बढ़े दाम

    वहीं यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की फ्यूल प्राइस कमेटी ने भी कीमतों में वृद्धि का एलान किया है। यह बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू होगी। नई कीमतों के मुताबिक, सुपर 98 पेट्रोल की कीमत लगभग 30 प्रतिशत बढ़कर 3.39 दिरहम प्रति लीटर (भारतीय रुपए में करीब 87 रुपए प्रति लीटर) हो गई है, जो कि पहले 2.59 दिरहम प्रति लीटर थी।
    स्पेशल 95 पेट्रोल का दाम लगभग 32 प्रतिशत बढ़कर 3.28 दिरहम प्रति लीटर हो गया है, जो कि पहले 2.48 दिरहम प्रति लीटर था।

    डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    यूएई में डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है और यह 72 प्रतिशत बढ़कर 4.69 दिरहम प्रति लीटर (करीब 120 रुपए प्रति लीटर) पर पहुंच गई हैं, जो कि पहले 2.72 दिरहम प्रति लीटर पर थी। अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम एक महीने में 48 प्रतिशत बढ़ा है और फिलहाल 107.28 डॉलर प्रति बैरल पर है।

    भारत में बढ़ेंगी कीमत?

    मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। फिलहाल ऐसी संभावना नहीं है कि तेल कंपनियां फ्यूल के दाम बढ़ाएं।

    ये भी पड़ें - LPG Gas: संकट में भारत का 'सच्चा दोस्त' बना ये देश! दोगुनी रफ्तार से शुरू की एलपीजी की सप्लाई, गैस की टेंशन होगी 'छूमंतर'