सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मूसा बिन शमशेर उर्फ प्रिंस मूसा, ये है बांग्लादेश का सबसे अमीर आदमी, मुकेश अंबानी के आगे कहां ठहरते?

    Updated: Fri, 26 Dec 2025 12:32 PM (IST)

    मूसा बिन शमशेर, बांग्लादेश के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं, जिनकी नेटवर्थ 12 बिलियन डॉलर यानी 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। अमीर होने के साथ-साथ मूसा बिन ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। राजनीतिक अस्थिरता और अशांति के चलते बांग्लादेश (Bangladesh Unrest) इस समय पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। क्या आप जानते हैं बांग्लादेश का सबसे अमीर शख्स (Bangladesh richest person) कौन है, जिसे बांग्लादेश का मुकेश अंबानी तक कहा जाता है। आमतौर पर बांग्लादेश और पाकिस्तान में अमीर शख्सियतों से ज्यादा फौज व नेताओं के नाम के चर्चे रहते हैं। लेकिन, इन दोनों देशों में कुछ बड़े नाम और भी हैं, जो कॉरपोरेट वर्ल्ड में बड़ी हैसियत रखते हैं, और मूसा बिन शमशेर उन्हीं लोगों में से एक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूसा बिन शमशेर, बांग्लादेश के सबसे अमीर शख्स और उद्योगपति हैं जिन्हें अक्सर 'बांग्लादेश का मुकेश अंबानी' भी कहा जाता है। मूसा बिन शमशेर, DATCO ग्रुप के फाउंडर हैं, यह कंपनी इंटरनेशनल हथियारों और पावर ब्रोकरेज का काम करती है। इस उद्योगपति का निक नेम प्रिंस मूसा है।

    मूसा बिन शमशेर के पास कितनी दौलत?

    अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में मूसा बिन शमशेर की नेटवर्थ, 12 बिलियन डॉलर (1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) बताई गई है।  हालांकि, मुकेश अंबानी से नेटवर्थ की तुलना में यह काफी नीचे हैं, क्योंकि मुकेश अंबानी की संपत्ति 10 लाख करोड़ है और उनकी कंपनी का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ है। हैरान करने वाली बात है कि यह व्यक्ति बांग्लादेश के सबसे अमीर शख्स होने के साथ-साथ सबसे ज़्यादा विवादित शख्सियत भी है।

    मूसा बिन शमशेर का क्या कारोबार?

    मूसा बिन शमशेर, DATCO ग्रुप के फाउंडर हैं, यह कंपनी है इंटरनेशनल हथियारों की ट्रेडिंग और मैन पावर ब्रोकरेज के काम में शामिल है। लिंक्डइन पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, DATCO प्राइवेट लिमिटेड, जिसे पहले M/S DATCO और बाद में DATCO ग्रुप के नाम से जाना जाता था, एक मशहूर मल्टी ट्रेडिंग हाउस है जो बांग्लादेश में मैनपावर एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में अग्रणी है, जिसकी स्थापना 1970 के दशक की शुरुआत में हुई थी।

    ये भी पढ़ें- टिकट बुकिंग के धंधे से शुरुआत, फिर चलाई बस और अब उड़ाएंगे हवाई जहाज, Alhind Group के मोहम्मद हारिस की कहानी

    DATCO ने बांग्लादेश के मैनपावर एक्सपोर्ट इंडस्ट्री का ग्लोबल विस्तार किया और मिडिल ईस्ट, पूर्वी एशियाई देशों, उत्तरी अफ्रीका और यूरोप सहित कई नए बाज़ार खोले हैं।

    मूसा बिन शमशेर ने युद्ध से कमाया पैसा

    मूसा बिन शमशेर स्वयं को 1970-1980 के दशक में अंतरराष्ट्रीय हथियार डीलर बताया, और दावा किया है कि ईरान-इराक युद्ध आदि से उन्होंने अरबों डॉलर कमाए। इतना ही नहीं मूसा बिन शमशेर यह दावा भी करते हैं कि स्विस बैंक में उनकी बड़ी रकम जमा है, लेकिन यह विवादास्पद है।

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें