Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल के 10 सबसे बड़े अरबपति, भारत समेत दुनिया के अमीरों को देते हैं सीधी टक्कर; लिस्ट में राजा का भी नाम

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 03:01 PM (IST)

    Nepal Richest Persons नेपाल में 18 से 30 साल के युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ है। इस आंदोलन के बीच नेपाल के अरबपतियों की चर्चा हो रही है। नेपाल के टॉप 10 अरबपतियों में सबसे बड़ा नाम बिनोद चौधरी का है। अमीरों की लिस्ट में नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह का भी नाम शामिल है।

    Hero Image
    नेपाल के 10 सबसे बड़े अरबपति, भारत समेत दुनिया के अमीरों को देते है सीधी टक्कर

    नई दिल्ली। Nepal Richest Persons: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में इस समय Gen Z ने आंदोलन छेड़ (Nepal Protest) रखा है। ये आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ बताया जा रहा है। आंदोलन इतना उग्र हो गया कि 18 से 30 साल के युवा नेपाली संसद में घुस गए। नेपाल के प्रधानमंत्री KP Sharma Oli ने इस्तीफा (Nepal PM Resign) दे दिया है।  इस आंदोलन के बीच नेपालियों की खूब चर्चा (nepal news in hindi) हो रही है। नेपाल के बड़े बिजनेसमैन भी इस समय मीडिया की सुर्खियां बन रहे हैं। ऐसे में हम आपको टॉप 10 नेपाली अरबपतियों के बारे में बताएंगे जो नेपाल के साथ-साथ पूरे विश्व में अपना लोहा मनवा रहे हैं। इस लिस्ट में नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह का भी नाम शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल के सबसे बड़े अरबपति के बारे में तो आप जानते ही होंगे। बिनोद चौधरी। जिस तरह से भारत में मुकेश अंबानी की चर्चा होती है। ठीक उसी प्रकार नेपाल में बिनोद चौधरी की बात होती है। वह नेपाल के सबसे बड़े अरबपति हैं। लेकिन उनके अलावा भी कई ऐसी नेपाली है जो चर्चा में रहते हैं।

    नेपाल के 10 सबसे बड़े अरबपति । Top 10 Nepal Richest Persons

    इस लिस्ट में हमने उन 10 नेपालियों को शामिल किया है। जो नेपाल या फिर नेपाल के बाहर भी रहते हैं। इसमें से कुछ ऐसे अरबपति भी हैं, जिन्होंने अन्य-अन्य देशों की नागरिकता भी ले रखी है।

    1. Binod Chaudhary
    2. Shesh Ghale
    3. Jamuna Gurung
    4. Upendra Mahato
    5. Ajay Sumargi
    6. Aditya Jha
    7. Jiba Lamichhane
    8. Balram Chainrai
    9. Rajendra Kumar Khetan
    10. Gyanendra Shah

    बिनोद चौधरी-  दुनिया के सबसे अमीर नेपाली बिनोद चौधरी हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 1.7 बिलियन अरब अमेरिकी डॉलर है। वह फोर्ब्स की टॉप 100 अरबपतियों की सूची में शामिल होने वाले पहले नेपाली हैं।

    बिनोद नेपाल के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद ब्रांड चौधरी ग्रुप के मालिक हैं, जो उपभोक्ता वस्तुएं, आतिथ्य सेवायें, वित्तीय सेवाएँ, शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक और रियल एस्टेट प्रदान करने वाला एक बहुराष्ट्रीय समूह है। 19 देशों में फैले उद्यमशील उपक्रमों के साथ, वह 80 से ज़्यादा कंपनियों का संचालन करते हैं।

    शेष घाले- शेष घाले नेपाल के दूसरे सबसे बड़े अरबपति हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 1.18 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। घाले, नॉन-रेजिडेंट नेपाली एसोसिएशन (एनआरएनए) के पूर्व अध्यक्ष थे और वर्तमान में मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), ऑस्ट्रेलिया के सीईओ और सह-संस्थापक हैं।

    जमुना गुरुंग- नेपाल में जन्मी और ऑस्ट्रेलिया में शिक्षित जमुना गुरुंग नेपाल की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में पहली महिला हैं। 260 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, वह ऑस्ट्रेलिया की आठवीं सबसे अमीर महिला हैं। उनके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है।

    उपेन्द्र महतो- वर्तमान में मास्को में रहने वाले उपेन्द्र महतो को तीसरे सबसे अमीर नेपाली हैं। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर से 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच है।

    अजय सुमार्गी- मुक्ति श्री ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष अजय सुमार्गी 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ नेपाल के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। वे नेपाल सैटेलाइट टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक भी हैं।

    आदित्य झा- नेपाल के जनकपुर में जन्मे आदित्य झा एक कनाडाई बिजनेसमैन हैं। उनकी कुल संपत्ति 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। वे अपनी सॉफ्टवेयर कंपनी ओसेलस इंक के सीईओ और अध्यक्ष हैं, जिसके टोरंटो और बैंकॉक में कार्यालय हैं।

    जीबा लामिछाने- जीबा लामिछाने भी टॉप 10 अरबपतियों में से एक हैं। वह, लेखक भी हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। वह वर्तमान में, जीबा मॉस्को, रूस में एलसन ब्रांड एलसीडी टीवी बनाने वाली कंपनी टेक्नो ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक हैं।

    बलराम चैनराई-  नेपाल में जन्मे बलराम चैनराई हांगकांग में रहते हैं। वह चैनराई ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक हैं। वे हॉर्निंगटन एंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भी हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।

    राजेंद्र कुमार खेतान- काठमांडू में जन्मे राजेंद्र कुमार खेतान को एक सफल बिजनेसमैन माना जाता है। उनकी व्यापार खनन, उपभोक्ता वस्तुएं जैसे पेय पदार्थ और खाद्य पदार्थ, बीमा, बैंकिंग/वित्तीय सेवाएं, दूरसंचार, आईटी, रियल एस्टेट और ऊर्जा शामिल हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ 150-500 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।

    ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह- ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देव 2001 से 2008 तक नेपाल के पूर्व राजा थे। 2001 में राजा बीरेंद्र के नरसंहार के बाद उन्हें नेपाल के राजा के रूप में ताज पहनाया गया था। बाद में, 2008 में उन्हें पद से हटा दिया गया जब संविधान सभा ने राष्ट्र को नेपाल संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया। उनकी अनुमानित नेटवर्थ 58 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। 

    यह भी पढ़ें- Yamuna Expressway बनाने वाली JP Associates कैसे हुई दिवालिया, आखिर गौड़ परिवार से कहां हुई चूक? बिका साम्राज्य