New Rules 1 January 2026: अगले साल LPG से लेकर बैंकिंग और टैक्स तक क्या-क्या बदलेगा? आम आदमी पर होगा सीधा असर
अगले साल 1 जनवरी से कई बड़े बदलाव (New Rules 1 Januray 2026) होने वाले हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी पर होगा। सिर्फ आपकी जेब पर नहीं, बल्कि ये ब ...और पढ़ें

नई दिल्ली। देशभर में हर महीने कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। 1 जनवरी से होने वाले ये चेंज आप पर कई तरह से प्रभाव डालेंगे। इन बदलावों में सोशल मीडिया, एलपीजी प्राइस, बैंकिंग और टैक्स, पैन और आधार लिंक शामिल हैं।
आइए इन बदलावों के बारे में एक-एक करके बात करते हैं।
New Rules 1 January 2026: क्या-क्या बदलेगा?
1. 8वां वेतन आयोग
साल 2026 सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर ला सकता है। 1 जनवरी 2026 से देशभर में 8वां वेतन आयोग लागू होने जा रहा है। 8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के पेंशन से लेकर सैलरी को लेकर अहम फैसले ले सकती है।
आठवें वेतन आयोग में कितनी बढ़ोतरी संभव?
अभी कोई पक्का आंकड़ा नहीं है, लेकिन शुरुआती अनुमान 20-35% तक बढ़ोतरी की ओर इशारा करते हैं।
6वें वेतन आयोग में करीब 40% बढ़ोतरी हुई थी
7वें वेतन आयोग में 23-25% का असर पड़ा, फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहा
8 वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 के बीच रह सकता है
कर्मचारियों और पेंशनर्स को FY 2026-27 में बढ़ी हुई रकम और एरियर मिलने की संभावना ज्यादा है।
2. CNG और PNG के दाम घटेंगे
यूनिफाइड टैरिफ सिस्टम में हुए चार्जिस के इस बदलाव का सीधा असर सीएनजी और पीएनजी की कीमतों पर पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो-
सीएनजी की कीमतों में लगभग 1.25 से 2.50 प्रति किलो तक की कमी आ सकती है।
इसके अलावा पीएनजी के दामों में 0.90 से 1.80 प्रति एससीएम तक की राहत आ सकती है।
पीएनजी में अगर कीमत घटती है तो इसका फायदा रोजाना पीएनजी से गाड़ी चलाने वाले और रसोई गैस इस्तेमाल करने वालों को मिल सकता है।
3. बैंकों के ब्याज दर बदलेंगे
दिसंबर में हुई मौद्रिक समिति की बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती का सीधा असर लोन के ब्याज दर पर पड़ेगा। ब्याज दर कम होने से आपको हर महीने भुगतान होने वाली ईएमआई में भी राहत मिलेगी।
रेपो रेट में कटौती होने के बाद ये बैंकों पर निर्भर करता है कि वे ब्याज दर कटौती करेगी या नहीं।
4. एलपीजी सिलेंडर की कीमत होगी कम
हर महीने की पहली तारीख को गैस एजेंसी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में रिव्यू कर उसमें बदलाव करने या न करने का फैसला लेती है। गैस एजेंसी की कीमत घटने से आपका खर्च कम होता है। आइए जानते हैं कि इस साल गैस एजेंसी ने कब-कब कितना दाम घटाया है।
19 किलो वाले सिलेंडर की कितनी घटी कीमत
दिल्ली में कितना कम हुआ दाम?
| तारीख | कीमत |
| 1 जनवरी 2025 | 1804 रुपये |
| 1 फरवरी 2025 | 1797 रुपये |
| 1 मार्च 2025 | 1803 रुपये |
| 1 अप्रैल 2025 | 1762 रुपये |
| 1 मई 2025 | 1747.50 रुपये |
| 1 जून 2025 | 1723.50 रुपये |
| 1 जुलाई 2025 | 1665 रुपये |
| 1 अगस्त 2025 | 1631 रुपये |
| 1 सितंबर 2025 | 1580 रुपये |
| 1 अक्टूबर 2025 | 1595.50 रुपये |
| 1 नवंबर 2025 | 1590.50 रुपये |
कोलकाता में कितनी कम हुई कीमत?
| तारीख | कीमत |
| 1 जनवरी 2025 | 1911 रुपये |
| 1 फरवरी 2025 | 1907 रुपये |
| 1 मार्च 2025 | 1913 रुपये |
| 1 अप्रैल 2025 | 1868 रुपये |
| 1 मई 2025 | 1851.50 रुपये |
| 1 जून 2025 | 1826 रुपये |
| 1 जुलाई 2025 | 1769 रुपये |
| 1 अगस्त 2025 | 1734 रुपये |
| 1 सितंबर 2025 | 1684 रुपये |
| 1 अक्टूबर 2025 | 1700.50 रुपये |
| 1 नवंबर 2025 | 1694 रुपये |
मुबंई में कितना कम हुआ दाम?
| तारीख | कीमत |
| 1 जनवरी 2025 | 1756 रुपये |
| 1 फरवरी 2025 | 1749.50 रुपये |
| 1 मार्च 2025 | 1755.50 रुपये |
| 1 अप्रैल 2025 | 1713.50 रुपये |
| 1 मई 2025 | 1699 रुपये |
| 1 जून 2025 | 1674.50 रुपये |
| 1 जुलाई 2025 | 1616.50 रुपये |
| 1 अगस्त 2025 | 1582.50 रुपये |
| 1 सितंबर 2025 | 1531.50 रुपये |
| 1 अक्टूबर 2025 | 1547 रुपये |
| 1 नवंबर 2025 | 1542 रुपये |
चेन्नई में कितना कम हुआ भाव
| तारीख | कीमत |
| 1 जनवरी 2025 | 1966 रुपये |
| 1 फरवरी 2025 | 1959.50 रुपये |
| 1 मार्च 2025 | 1965 रुपये |
| 1 अप्रैल 2025 | 1921.50 रुपये |
| 1 मई 2025 | 1906 रुपये |
| 1 जून 2025 | 1881 रुपये |
| 1 जुलाई 2025 | 1823 रुपये |
| 1 अगस्त 2025 | 1789 रुपये |
| 1 सितंबर 2025 | 1738 रुपये |
| 1 अक्टूबर 2025 | 1754 रुपये |
| 1 नवंबर 2025 | 1750 रुपये |
अब जानते हैं कि घरेलू सिलेंडर यानी 14 किलो वाले सिलेंडर के भाव में कितना बदलाव आया है?
घरेलू सिलेंडर का दाम कितना बदला?
इंडियन ऑयल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार घरेलू सिलेंडर का दाम अगस्त 2024 में लास्ट अपडेट हुआ है। 9 मार्च 2024 से ही अब तक सभी शहरों में 14 किलो वाले सिलेंडर का दाम एक ऐसा जैसा चल रहा है। इनमें कोई बदलाव नहीं है।
5. सोशल मीडिया में बदलाव
मीडिया रिपोर्ट मानें तो अगले साल छोटे बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। ये नियम 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए होंगे। ताकि वे किसी गलत तरह के कंटेंट को न देखें।
6. New Income Tax Bill लागू होना
इस बार सरकार ने आम आदमी को टैक्स से जुड़ी कई राहते दी है। सरकार ने इस साल वस्तु और सेवाओं पर लगने वाला टैक्स यानी जीएसटी में कटौती की है। इसके साथ ही न्यू इनकम टैक्स बिल भी पास हुआ। इस बिल के तहत टैक्स से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं।
पैन और आधार कार्ड लिंक हुआ अनिवार्य
अब पैन और आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी है। ये काम आप 31 दिसंबर से पहले फ्री में पूरा कर सकते हैं। इसके बाद करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर आप ये काम अभी तक पूरा नहीं किया है। तो इसे 31 दिसंबर से पहले पूरा कर लें।
1 जनवरी से इन्हें नहीं मिलेगा राशन
अगर किसी व्यक्ति ने 31 दिसंबर से पहले राशन कार्ड ई-केवाईसी पूरा नहीं किया तो आपको 1 जनवरी से राशन मिलना बंद हो सकता है। इसलिए आप आज ही मोबाइल के जरिए अपना राशन कार्ड का ई-केवाईसी पूरा कर लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।