Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Rules 1 June 2025: अगले महीने बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर कितना होगा असर?

    Updated: Thu, 29 May 2025 01:10 PM (IST)

    अगले महीने 1 जून रविवार से आपसे जुड़े कई नियमों (New Rules Changes 1 June) में बदलाव होने वाला है। इससे आपके जीवन में बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। अगले महीने रविवार से गैस सिलेंडर से लेकर ईपीएफओ (EPFO) तक कई बदलाव किए जाएंगे। आइए इन बदलावों के बारे में एक-एक करके बात करते हैं। वही ये जानेंगे कि इनका आपकी जेब पर क्या असर हो सकता है।

    Hero Image
    अगले महीने बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर कितना होगा असर?

     नई दिल्ली। जून के महीने में कई नियमों में बदलाव हो सकता है। इन बदलाव का आपकी जेब पर इनडायरेक्ट असर पड़ सकता है। अगले महीने बैंक एफडी और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदल सकते हैं। इसके साथ ही ईपीएफओ की ओर से EPFO 3.0 शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही LPG सिलेंडर के प्राइस रिवाइज किए जाएंगे। आइए इनके बारे में विस्तार से बात करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EPFO 3.0 होगा शुरू

    ईपीएफओ (Employee Provident Fund Organisation) जून में ईपीएफओ 3.0 शुरू करने जा रही है। EPFO 3.0 का उद्देश्य लाभार्थी को सुविधाजनक सेवा प्रदान करना है। EPFO 3.0 के जरिए एटीएम से पैसे निकालना, पीएफ से जुड़ा डेटा अपडेट जैसी सुविधाएं और बेहतर हो जाएगी।

    FD दरों में होगा बदलाव

    अगले महीने बैंक अपने एफडी और लोन ब्याज फिर से रिवाइज कर सकती है। क्योंकि जून में हमारे देश की केंद्रीय बैंक नए रेपो रेट (Repo rate) की घोषणा करेगी। अनुमान है कि रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट और भी कटौती की जा सकती है। इससे लोन और एफडी की ब्याज दर पर असर देखने को मिलेगा।

    क्रेडिट कार्ड में होगा बदलाव

    कोटक महिंद्रा बैंक ने क्रेडिट कार्ड को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ये नियम 1 जून 2025 से लागू होंगे। ये बदलाव क्रेडिट कार्ड से जुड़े रिवार्ड्स प्वाइंट, कैशबैक और चार्जेज से जुड़े होने वाले हैं। कोटक महिंद्रा के क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को ये चेंज 1 जून से देखने को मिलेगा।

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो क्रेडिट कार्ड यूजर्स को रिवार्ड्स पाने के लिए एक लिमिट सामना करना पडे़गा।

    LPG Cylinder की कीमत में बदलाव

    हर महीने की पहली तारीख को गैस एजेंसी द्वारा घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में बदलाव किया जाता है। हालांकि पिछले साल घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया था। इस महीने की शुरुआत में यानी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में गिरावट की गई थी। कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 17 रुपये तक की कटौती की गई थी। 

    कमर्शियल सिलेंडर के दाम ( 1 मई)

    शहर                  पुराने दाम             नए दाम

    मुंबई                ₹ 1713.50            ₹1699

    कोलकाता         ₹1868.50             ₹1851.50

    चेन्नई                ₹1921.50             ₹1906.50

    दिल्ली              ₹1762                  ₹1747.50

    इसके अलावा घरेलू सिलेंडर की कीमत अभी तक कुछ इस प्रकार है-

    घरेलू सिलेंडर की नहीं बदली कीमत? (1 मई)

    शहर                   कीमत

    दिल्ली                853 रुपये

    कोलकाता          879 रुपये

    मुंबई                 852.50 रुपये

    चेन्नई                 868.50 रुपये 

    अब एलपीजी सिलेंडर की नई दरें 1 जून को रिवाइज की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें:-1 मई से होंगे ये 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर कैसे और कितना होगा असर?