सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएल टाटा का बड़ा एक्शन! वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह की इस ट्रस्ट से कर दी छुट्टी; क्यों लिया ये फैसला?

    Updated: Mon, 11 May 2026 08:39 AM (IST)

    नोएल टाटा ने टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट (TEDT) में वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह की दोबारा नियुक्ति के खिलाफ वोट किया। सर्वसम्मत मंजूरी न मिलने ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    टाटा ग्रुप में उथल-पुथल बरकरार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट (TEDT) के ट्रस्टी के तौर पर वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह की दोबारा नियुक्ति के खिलाफ वोट दिया है। नोएल टाटा ने वोटिंग की डेडलाइन खत्म होने से ठीक एक दिन पहले शनिवार देर शाम अपना वोट डाला। इससे पहले मेहली मिस्त्री और जे.एन. मिस्त्री के भी TEDT में श्रीनिवासन और सिंह की दोबारा नियुक्ति के खिलाफ वोट देने की रिपोर्ट्स सामने आई थीं। असल में दोबारा नियुक्ति के लिए सर्वसम्मत (सभी ट्रस्टियों का अप्रूवल) मंजूरी जरूरी थी, इसलिए इस विरोध के कारण श्रीनिवासन और सिंह की सर्विस जारी नहीं रह पाएगी।

    खत्म हो गया दोनों का कार्यकाल

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा ट्रस्ट्स के इंटरनल सर्कुलर्स में ट्रस्टियों को बताया गया कि दोबारा नियुक्ति के प्रस्ताव पास नहीं हुए हैं और 10 मई से श्रीनिवासन और सिंह TEDT के ट्रस्टी नहीं रहेंगे। सर्कुलर में कहा गया कि श्रीनिवासन और सिंह का कार्यकाल उनके मौजूदा कार्यकाल के पूरा होने पर समाप्त हो जाएगा।

    क्या है TEDT की जिम्मेदारी?

    वैसे तो TEDT Tata Sons की शेयरहोल्डर नहीं है, मगर Tata Trusts नेटवर्क के सबसे प्रमुख ट्रस्टों में से एक है और अनुमान है कि यह ₹5,000 करोड़ से ज्यादा का फंड मैनेज करता है। यह ट्रस्ट एजुकेशन से जुड़े परोपकारी इनिशिएटिव्स पर फोकस करता है, जिसमें स्कॉलरशिप प्रोग्राम भी शामिल हैं।

    श्रीनिवासन और सिंह के खिलाफ टाटा ट्रस्ट्स के अंदर चल रही गवर्नेंस उथल-पुथल के बीच वोट किए गए हैं। दरअसल टाटा ट्रस्ट्स ही टाटा संस को कंट्रोल करता है, जो कि टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है।

    सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट पर क्या है अपडेट?

    इससे पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट का बोर्ड टाटा संस बोर्ड में रेप्रेजेंटेशन, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य और टाटा ग्रुप की कुछ कंपनियों के प्रदर्शन को लेकर चिंताओं पर चर्चा कर सकता है।
    वहीं टाइटन कंपनी के पूर्व एमडी भास्कर भट को टाटा संस बोर्ड में शामिल करने पर भी विचार किया जा रहा है, जबकि टाटा संस बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर के तौर पर श्रीनिवासन के भविष्य की समीक्षा की जा रही है।

    खबरें और भी

    दो प्रमुख ट्रस्ट्स की मीटिंग्स, जो पहले 8 मई के लिए निर्धारित थीं, अब 16 मई तक के लिए टाल दी गई हैं।

    ये भी पढ़ें - 98 साल पहले मुंबई में खुला था देश का पहला पेट्रोल पंप, हैंडपंप से होती थी सप्लाई; 1 लीटर पेट्रोल की क्या थी कीमत?